नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में एक युवक की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक युवक की पहचान 29 वर्षीय अनिल कुमार गांव घाटो संगड़ाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले गांव में पैर फिसलने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां आज उसने दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रशासन व एसडीएम संगडाह की ओर से मृतक के परिजनों को 20,000 रुपए की फौरी राहत राशि दी गई है।