Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर किसानों के लिए सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करेगा
    हिमाचल प्रदेश

    कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर किसानों के लिए सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करेगा

    By Himachal VartaFebruary 1, 2021
    Facebook WhatsApp
    पालमपुर/शिमला (हिमाचलवार्ता)। किसानों को कृषि सम्बन्धी सूचना और नई तकनीक से जागरूक कराने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जल्द ही समुदायिक रेडियो स्टेशन आरम्भ करेगा। चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एच.के.चैधरी ने बताया कि यह रेडियो स्टेशन जिला मण्डी के सुन्दरनगर में स्थापित किया जाएगा।
    डाॅ. एच.के. चैधरी ने आज यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में भेंट की और उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों और नवीन प्रयासों से अवगत करवाया।
    कुलपति ने राज्यपाल को बताया कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विश्वविद्यालय ने राज्य के प्रगतिशील किसानों के बारे में एक पुस्तिका प्रकाशित की है, जिन्होंने प्रदेश, राष्ट्र और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। पुस्तिका का नाम एग्रीकलचर एम्बैस्डरस है। यह पुस्तिका अन्य किसानों को प्रशिक्षण और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकें अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पहली बार किसान गैलरी स्थापित की गई है और जल्द ही सूचना प्रद्यौगिकी विभाग के सहायोग से विश्वविद्यालय में ई-आॅफिस की स्थापना भी की जायेगी। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की एक नई वैबसाईट भी प्रस्तावित है।
    उन्होंने कहा कि एक फरवरी से आॅनलाइन कक्षाएं आरम्भ हो गई हैं और प्रवेश के इच्छुक सभी स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए 8 फरवरी से प्रवेश शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में स्नो ट्राउट संबंधी नई परियोजना पर कार्य चल रहा है ताकि मछली का उत्पादन बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त पालमपुर में गद्दी भेड़ों के लिए एक प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है।
    राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय का कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने नई तकनीकों और कृषि क्षेत्र के उन्नयन पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार भविष्य की रणनीति पर कार्य किया जाए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.