Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने आज केंद्रिय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को एक मनभावन और संतुलित तथा आर्थिक सुधारों की ओर ले जाने वाला बजट बताया
    चण्डीगढ़

    हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने आज केंद्रिय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को एक मनभावन और संतुलित तथा आर्थिक सुधारों की ओर ले जाने वाला बजट बताया

    By Himachal VartaFebruary 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने आज केंद्रिय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को एक मनभावन और संतुलित तथा आर्थिक सुधारों की ओर ले जाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

    उन्होंने बताया कि बजट में किसानों के लिए सरंचना फंड शुरू करने की योजना भी है तथा किसानों की फसलों की खरीद पर एमएसपी जारी रखने का भी ऐलान बजट में किया गया है। इसके साथ ही फसलों पर लागत से डेढ गुना मुल्य सुनिश्चित करने की भी बात कही गई है। इसमें किसानों की फसलों की ठीक प्रकार से खरीद के लिए एक हजार मंडियों को जोडा गया है। इसके अलावा आधुनिक सिंचाई हेतू माइक्रोइरीकेशन के लिए पांच हजार करोड रुपये का अलग से प्रावधान किया गया है।

    आज यहां जारी एक बयान में श्री बराला ने बताया कि स्वास्थ के क्षेत्र के लिए यह बजट खासतौर से लाभकारी सिद्ध होगा। कोरोना महामारी के प्रतिरोध के लिए वैक्सीन के लिए बजट में खास प्रबंध किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि इस बजट में सार्वजनिक उपक्रमों के साथ साथ किसानों, एमएसएमई और अन्य घरेलू विनिर्माताओं के लाभ के लिए बराबरी का अवसर देने हेतू आधारभूत सीमाशुल्क में परिवर्तन करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, नागरिकों की सुविधा के लिए यातायात सुविधाओं को बढाते हुए मैट्रो व सिटी बस सेवा में भी विस्तार करने की योजना का प्रावधान बजट में किया गया है जिसके लिए 18 हजार करोड रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि यह बजट देशवासियों में आत्मविश्वास देने के साथ साथ एक पारदर्शी और अर्थव्यवस्था को नव जीवन प्रदान करने वाला बजट है। यह बजट देश की आधारभूत ढांचे को मजबूत करते हुए तेज गति से आगे लेकर जाने वाला बजट है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.