Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही
    चण्डीगढ़

    हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही

    By Himachal VartaFebruary 3, 2021
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। हरियाणा के लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (स्फैक) ने निजी कंपनियों के साथ सिरसा जिले के किसानों की 700 मीट्रिक टन किन्नू की फसल की खरीद हेतु इस वर्ष के लिए अनुबंध कराया है।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन किया जा रहा है ताकि किसान समूह बनाकर अपनी फसल के अच्छे दाम प्राप्त कर सकें।

    कृषि मंत्री हरियाणा ने बताया कि अब तक राज्य में कुल 486 किसान उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ) का गठन करते हुए इन्हें कम्पनी अधिनियम 2013 के अंतर्गत पंजीकृत करवाया जा चुका है। इन किसान उत्पादक संगठनों के साथ 76000 से भी अधिक किसानों को जोड़ा जा चुका है।

    उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में घोषित नई एफ.पी.ओ. नीति 2020 के अंतर्गत वर्ष 2021-22 तक एफ.पी.ओ गठन के लक्ष्य को 1000 तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि इन नए एफ.पी.ओ का गठन राज्य में कलस्टर निर्माण के आधार पर किया जायेगा।

    कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री  देवेंद्र सिंह ने बताया कि जहां किसान उत्पादक संगठन बनाकर किसानों को एक साथ खेती करने के लिए तैयार किया जाता है, वहीं लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (स्फैक) का उदेश्य उनकी फसल का उचित भाव किसान उत्पादक संगठनों को दिलाना है। स्फैक का किसानों को खाद, बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने का प्रयास रहता है।

    उन्होंने बताया कि 15 एफ.पी.ओ. के प्रोजेक्टों पर कार्य निरंतर जारी है। इन प्रोजेक्टों पर 45.64 करोड़ रुपये का अनुदान जारी करने का अनुमान है। इन प्रोजेक्टों की स्थापना के उपरांत राज्य के बागवानी किसान अपने उत्पादन की अच्छी प्रकार से ग्रेडिंग, पैकिंग व मूल्य संवर्धन उपरांत अपने एफ.पी.ओ. के माघ्यम से देश में भिन्न-भिन्न स्थानों एवं व्यापारियों को फसल बेचकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

    स्फैक (हरियाणा) के एमडी डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने बताया कि लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (स्फैक) ने आल फ्रैश सप्लाई मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, दिल्ली के साथ देश के विभिन्न भागों में किन्नू की आपूर्ति हेतु एम.ओ.यू साइन करवाया है। यह कंपनी एफ.पी.ओ से 100 मीट्रिक टन किन्नू की खरीद करेगा। इसकी शुरुआत सिलीगुड़ी से आई मांग की पूर्ति के लिए की जा रही है। इसी तरह दिल्ली एवं विभिन्न शहरों की आपूर्ति के लिए बी.एन. इंटरनेशनल कंपनी से 200 मीट्रिक टन किन्नू की खरीद हेतु एम.ओ.यू किया गया है।

    फ्रैश प्रोडयूज वैल्यू क्रिएशन प्राइवेट लिमिटड कंपनी से मुंबई एवं विभिन्न शहरों में किन्नू की मांग को पूरा करने हेतु एफ.पी.ओ से 100 मीट्रिक टन किन्नू की खरीद की जाएगी।

    पंजाब से विभिन्न शहरों में किन्नू की आपूर्ति हेतु युनिकलिफ ऐग्री बिजनिज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एम.ओ.यू हुआ है। यह कंपनी एफ.पी.ओ से 200 मीट्रिक टन किन्नू की खरीद करेगी। रोशन लाल एंड कंपनी के साथ 100 मीट्रिक टन की किन्नू की खरीद के लिए एम.ओ.यू. किया गया है। यहीं नहीं एफ.पी.ओ ने 25 मीट्रिक टन किन्नू सिलीगुड़ी एवं अहमदाबाद भेजा है।

    लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (स्फैक) ने हिसार से 10 टन स्ट्राबेरी की फसल का भी फ्रैश प्रोडयूज वैल्यू क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से एम.ओ.यू. कराया है। इसके साथ ही किसानों के लिए अगले वर्ष के लिए उच्च गुणवत्ता के 50 हजार स्ट्राबेरी के पौधे अमेरिका से मंगवाए जा रहे हैं। 27 महिला मजदूरों को किन्नू की तुड़ाई एवं अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया है। स्फैक ने एफ.पी.ओ. के सदस्यों को आप्रेशन ग्रीन अभियान के तहत उन्हें कम से कम कीटनाशक दवाओं का प्रयोग फसल में करने की सलाह दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.