Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उजडे़ हुए खेतों में पावर वीडर बदल रहा खेती की तकदीर  
    हिमाचल प्रदेश

    उजडे़ हुए खेतों में पावर वीडर बदल रहा खेती की तकदीर  

    By Himachal VartaFebruary 7, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर जिला के विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत नेरी कोटली के शाया चबरोन गांव के हर्षित ठाकुर को बैलों के होने के बावजूद भी उजडे़ हुए खेतों में हल लगाने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ता था। उनका कहना है कि जब भी वह बैलों से अपने उजडे़ हुए खेतों में हल लगाने की कोशिश करते थे, तो घनी घास व झाड़ियां उगने व मिटटी सख्त होने के कारण हल नहीं लगा पाते थे। खेतों को खोदने के लिए जरूरत के मुताबिक मजदूर भी नहीं मिलने से परेशान होकर इन खेतों को बंजर ही छोड़ने को मजबूर थे।
    इसी दौरान हर्षित ठाकुर ने देखा कि गांव का एक अन्य किसान पावर वीडर से अपनी खेतों में बड़ी आसानी से हल लगा रहा था। पावर वीडर द्वारा बड़ी सुगमता से हल लगाते हुए देख कर उनके मन में भी इस मशीन को लेने की इच्छा हुई। हर्षित ने तुरन्त अपने मोबाइल पर सर्च किया तो मालूम हुआ कि किसानों व बागवानों को उपदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के उदेश्य से प्रदेश सरकार ने ’’राज्य कृषि यंत्रीकरण’’ योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों व बागवानों को पावर वीडर खरीदने के लिए 50 प्रतिशत उपदान अथवा अधिकतम 25 हजार रूपये तक की राशि प्रदान की जा रही है। यह जानकारी हासिल होने पर हर्षित ठाकुर के मन में उजडे़ हुए खेतों में दोबारा से हल जोतने की आस बढ़ी और योजना का लाभ उठाने के लिए वर्ष 2019 में पावर वीडर के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित क्षेत्रीय आलू विकास कृषि कार्यालय राजगढ़ में आवेदन किया। आवेदन करने के उपरान्त हर्षित ठाकुर को पावर वीडर के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कृषि विभाग के माध्यम से 25 हजार रूपये उपदान दिया गया।
    हर्षित ठाकुर सरकार का धन्यावाद करते हुए कहते हैं कि पहले वे आडू व सेब के बगीचे में घनी घास व झाड़ियां उगने के कारण फसल उगाना तो दूर की बात है, उसमें हल भी नहीं लगा पाते थे। लेकिन अब पावर वीडर लेने के बाद लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर खेती कर रहे हैं। उनका कहना है कि फावडे़ या खुदाली से एक व्यक्ति को खरपतवार निकालने व मिटटी चढ़ाने में बहुत समय लगता है और काफी मेहनत भी करनी पड़ती है, लेकिन पावर वीडर के इस्तेमाल से फसल के अंदर से खरपतवार निकालने तथा मिटटी चढ़ाने का कार्य आसानी से तो होता ही है और समय भी कम लगता है। मशीन छोटी व वजन कम होने की वजह से इसे एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना और लाना काफी आसान होता है। इस मशीन की मदद से मजदूरी, समय और पैसे तीनों की बचत होती है। उनका कहना है पावर वीडर से खेतों में खेती करने के उपरान्त उनकी आय में भी 2 से 3 गुणा वृद्धि हुई है और उन्हें इस बार लगभग पांच लाख रूपये की आय प्राप्त हुई है।  
    हर्षित ठाकुर का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से उन्हें भरपूर फायदा हुआ है। किसानों व बागवानों के बरसों से उजड़े हुए खेतों में फिर से हरियाली लाने के लिए यह पावर वीडर किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। फसलों के उत्पादन में बढौतरी होने से उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ हुई है। उन्होंने इस योजना का लाभ किसानों व बागवानों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.