Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज  करनाल में रेलवे भूखंड पर नगर निगम की ओर से करीब 88 लाख रूपये की लागत से तैयार करवाए गए भव्य पार्क को जनता को समर्पित किया
    चण्डीगढ़

    मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज  करनाल में रेलवे भूखंड पर नगर निगम की ओर से करीब 88 लाख रूपये की लागत से तैयार करवाए गए भव्य पार्क को जनता को समर्पित किया

    By Himachal VartaFebruary 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज  करनाल में रेलवे भूखंड पर नगर निगम की ओर से करीब 88 लाख रूपये की लागत से तैयार करवाए गए भव्य पार्क को जनता को समर्पित किया। इस पार्क का  नाम बाबा साहेब डॉ0भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के निवासियों की एक पुरानी मांग पूरी हुई है और जहां एक समय में गंदगी रहती थी वहां आज खूबसूरत पार्क बनने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब नागरिक इस पार्क में सैर-सपाटा व घूमकर सुकून पा सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि यह  पार्क करीब डेढ एकड़ में बना है, इसमें हाई मास्ट लाईट, बोलार्ड लाईट, ओपन जिम, बच्चों के खेलने के लिए झूले, विभिन्न प्रकार के सजावटी पौधे, गैजिबो, बैंच, फुटपाथ व दीवारों पर चित्रकारी की गई है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके साथ लगते रेलवे के अन्य खाली पड़े भूखंड की भी साफ-सफाई कर इसे सुंदर बनाया जाएगा, इसके लिए रेलवे से बात करेंगे। लोगों की मांग पर यहां एक टिकट खिडक़ी भी खोली गई है, जो जल्दी ही शुरू होगी। लाईन पार एरिया के लोगों की वर्षो पुरानी फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग भी पूरी हो गई है। इसका कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा होने वाला है।

    अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने नशे जैसी बुराई को समाज से दूर रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सामूहिक जागरूकता अभियान चलते रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी नशा दृढ़ इच्छा शक्ति से छोड़ा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प करवाया।

    महापौर श्रीमती रेनू बाला गुप्ता ने मुख्यमंत्री की ओर से करनाल के लोगों को दी गई विकास सौगातों के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में करनाल निरंतर आगे बढ़ रहा है।

    इस अवसर पर मेयर श्रीमती रेनू बाला गुप्ता, करनाल के उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री गंगाराम पुनिया, एडीसी श्रीमती वीना हुड्डा सहित कईं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.