पुलिस ने 45 वर्षीय व्यक्ति से बरामद की अवैध शराब
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की तहसील पांवटा साहिब के पुरूवाला पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय अशोक निवासी रामपुरघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने पांवटा साहिब रामपुर घाट मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान अशोक कुमार एक कैनी लेकर पैदल जा रहा था। उसने जैसे ही पुलिस को सामने देखा वह वहां से भागने लगा। व्यक्ति को भागता देख पुलिस को उस पर संदेह हुआ और पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने की है।