नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में शर्मनाक वाक्य सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग द्वारा 6 वर्षीय मासूम से कुकर्म करने का समाचार प्राप्त हुआ है। वही मासूम के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए बच्चे का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा जब पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में 14 वर्षीय नाबालिग आरोपी जबरन उसे अपने घर में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। घर जाकर घबराए बच्चे ने अपने मां-बाप को इस बारे में बताया। इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुरूवाल पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है।