Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के.दास. ने आज बिजली निगमों के अधिकारियों को ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिये
    चण्डीगढ़

    हरियाणा बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के.दास. ने आज बिजली निगमों के अधिकारियों को ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिये

    By Himachal VartaFebruary 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़,(हिमाचलवार्ता)। हरियाणा बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के.दास. ने आज बिजली निगमों के अधिकारियों को ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिये ताकि प्रदेश के शेष 1822 गांवों को शीघ्र इस योजना में शामिल किया जा सके।

    श्री पी. के. दास आज यहां बिजली निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

    श्री पी. के. दास ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता से खेती, पशुपालन, लधु उद्योग में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की जीवन संस्कृति सकारात्मक रूप से बेहतर हुई है । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यप्रणाली में और तेजी लाएं जिससे शेष बचे गांवों में भी जल्द ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना को लागू किया जा सके।

    बैठक में बताया गया प्रदेश के सभी गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत 5223 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करायी जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के 74 प्रतिशत गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है। प्रदेश के 10 जिलों नामत: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं को 301571 बिजली कनेक्शन दिये गये हैं।

    बैठक में बताया गया कि इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण उपभोक्ताओं में बिजली बिलों का समय पर भुगतान और बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आया है। बिजली निगम के लाइन लॉस को कम करने में भी सफलता हासिल हुई है जिसके फलस्वरूप लगातार घाटे में चल रहे बिजली निगम अब लाभ अर्जित कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि ‘म्हारा गांव जगमग योजना’ की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा की गयी थी। वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश में शहरों की तर्ज पर गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.