Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»बठिंडा, राजपुरा और वजीराबाद में बनेंगे बड़े फार्मा औद्योगिक पार्क: सुंदर शाम अरोड़ा
    चण्डीगढ़

    बठिंडा, राजपुरा और वजीराबाद में बनेंगे बड़े फार्मा औद्योगिक पार्क: सुंदर शाम अरोड़ा

    By Himachal VartaFebruary 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। पंजाब में मैडीकल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार जल्द ही राज्य में तीन फार्मा/मैडीकल पार्क स्थापित करेगी। इनमें से दो मैडीकल पार्कों के लिए भारत सरकार को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

    आज यहाँ यह जानकारी देते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार की योजना के अंतर्गत बठिंडा में लगभग 1800 करोड़ रुपए की लागत से 1300 एकड़ क्षेत्र में एक बड़े ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है और यह प्रस्ताव भारत सरकार की मंज़ूरी के लिए अक्टूबर महीने में भेजा जा चुका है।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही भारत सरकार की योजना के अंतर्गत राजपुरा में लगभग 180 करोड़ रुपए की लागत के साथ 210 एकड़ क्षेत्र में मैडीकल उपकरण पार्क की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है और यह प्रोजैक्ट अक्टूबर में मंज़ूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया था।

    उद्योग मंत्री ने बताया कि राज्य भर में फार्मा सैक्टर की उभर रही ज़रूरत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाँव वजीराबाद, फ़तेहगढ़ साहिब में 130.32 एकड़ क्षेत्र में एक ग्रीन फील्ड प्रोजैक्ट की स्थापना की जाएगी।

    श्री अरोड़ा ने बताया कि यह प्रोजैक्ट ए.पी.आईज़ की विशाल किस्मों की बढ़ रही माँग को पूरा करेगा। इस प्रोजैक्ट का विचार कोविड-19 महामारी के दौरान सामने आया, जिसके लिए ग्राम पंचायत की 130.32 एकड़ ज़मीन खऱीदी गई और ज़मीन का कब्ज़ा भी लिया जा चुका है।

    वजीराबाद फार्मा पार्क, पी.एस.आई.ई.सी. द्वारा आधुनिक ढंग से तैयार किया जाएगा। इसकी रूप-रेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार की टी.आई.ई. स्कीम के अधीन फंडों के लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.