नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकासखंड संगड़ाह की दूरदराज गांव पुनरधार निवासी मनोज कुमार ने हिमाचल सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अलाइड परीक्षा उत्तीर्ण कर मनोज कुमार ने इलेक्शन कानूनगो का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से दूधराज गांव पुनरधार का नाम रोशन हुआ है। मनोज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय पिता योगेंद्र कुमार व माता सुदेश चौहान को दिया है।
मनोज कुमार ने बताया कि शुरू से ही उनका लक्ष्य हिमाचल सेवा आयोग की परीक्षा पास करने का था। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में उनके पिता व माता का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। मनोज कुमार के पिता योगेंद्र सिंह आयुर्वेद विभाग में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। वहीं उनकी माता सुदेश चौहान गृहिणी है।