Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की वार्षिक मूल्यांकन में सुधर
    चण्डीगढ़

    पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की वार्षिक मूल्यांकन में सुधर

    By Himachal VartaFebruary 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी के दास ने कहा कि शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में कार्यरत पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर देश भर के राज्यों की वितरण इकाइयों की एकीकृत रेटिंग को प्रकाशित करता आ रहा है। इस मूल्यांकन के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने अपनी वर्ष 2015-16 की ‘बी’ रेटिंग में सुधार कर वर्ष 2018-19 में ‘ए-प्लस’ रेटिंग पायी जबकि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने अपनी वर्ष 2015-16 की ‘बी’ रेटिंग को सुधार कर वर्ष 2018-19 में ‘ए’ रेटिंग प्राप्त की। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

    यह जानकारी श्री पी के दास ने आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए इससे भी अहम बात यह रही की कोरोना-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के बावजूद हरियाणा पॉवर डिस्कॉमस ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लेखा-परीक्षा के अनुसार 9 वें वार्षिक एकीकृत रेटिंग में अपनी स्थापित रेटिंग्स को बरकार रखा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को नियमित बाधारहित बिजली प्रदान करना प्रदेश  सरकार की प्राथमिकता है। इस सन्दर्भ में, विविध सूचना प्रोद्योगिकी कदमों की पहचान और योजना तैयार कर इन्हें हरियाणा राज्य डिस्कॉमस जैसे उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएनएल) के माध्यम से अगले 6 महीने की अवधि में क्रियान्वित करने की योजना है। इसी क्रम में समयोचित डेटा अवाप्ति सिस्टम (आरटी-डीएएस) की राज्य के सभी वितरण संभारक (फीडर्स) में तैनाती की योजना है जिसके लिए 20.35 करोड़ की धनराशि आबंटित की गयी है।

    श्री पी के दास ने कहा कि आरटी-डीएएस के क्रियान्वयन से बिजली वितरण की समयोचित निगरानी संभव हो पाएगी। उन्होंने कहा कि अनवरत ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप हरियाणा की दोनों बिजली प्रसारण इकाइयां – उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएनएल) परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के मामले में पिछले चार वर्षों से लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.