Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2017, 2018 तथा 2019 के लिए विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन किया
    चण्डीगढ़

    हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2017, 2018 तथा 2019 के लिए विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन किया

    By Himachal VartaFebruary 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2017, 2018 तथा 2019 के लिए विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि अकादमी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा इन सम्मानों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के लिए अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाने वाले आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 7 लाख रूपए) हेतु दिल्ली निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. कमल किशोर गोयनका का, वर्ष 2018 के लिए दिल्ली निवासी वरिष्ठ लेखक एवं समालोचक डॉ. सुरेश गौतम तथा वर्ष 2019 के लिए चंडीगढ़ निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक श्री माधव कौशिक का चयन किया गया है।

    डॉ अमित अग्रवाल ने आगे बताया कि महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 5 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. पूर्णचन्द शर्मा, वर्ष 2018 के लिए भी रोहतक निवासी श्री मधुकांत तथा सोनीपत निवासी डॉ. संतराम देशवाल एवं वर्ष 2019 के लिए फरीदाबाद निवासी डॉ. सुदर्शन रत्नाकर एवं गुरुग्राम निवासी श्रीमती चन्द्रकांता का चयन किया गया है।

    उन्होंने बताया कि पंडित माधव प्रसाद मिश्र सम्मान (2.50 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. रामफल चहल, वर्ष 2018 के लिए करनाल निवासी डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा तथा सिरसा निवासी डॉ. शील कौशिक तथा वर्ष 2019 के लिए कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. लालचन्द गुप्त मंगल का चयन किया गया है।

    इसी प्रकार,बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए करनाल निवासी डॉ. अशोक भाटिया तथा कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. दिनेश दधीचि, वर्ष 2018 के लिए सिरसा निवासी डॉ. रूप देवगुण तथा डॉ. राजकुमार निजात एवं वर्ष 2019 के लिए करनाल निवासी श्री गुलशन मदान तथा गुरुग्राम निवासी डॉ. घमण्डीलाल अग्रवाल का चयन किया गया है।

    लाला देशबन्धु गुप्त सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए अंबाला निवासी श्री विकेश निझावन ,वर्ष 2019 के लिए कैथल निवासी श्री सुरेश जांगिड का चयन किया गया है। पण्डित लखमीचन्द सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2019 के लिए जींद निवासी श्री रामफल गौड़ का चयन किया गया है। जनकवि मेहर सिंह सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. महासिंह पुनिया, वर्ष 2018 के लिए रेवाड़ी निवासी श्री सत्यवीर नाहडिय़ा तथा वर्ष 2019 के लिए पानीपत निवासी डॉ. बालकिशन शर्मा एवं कैथल निवासी डॉ. राजेन्द्र बडग़ूजर, का चयन किया गया है।

    डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा गौरव सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए दिल्ली निवासी डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी तथा वर्ष 2018 के लिए श्री विनोद बब्बर का चयन किया गया है। हरियाणा गौरव सम्मान हरियाणा में जन्में ऐसे साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है, जो हरियाणा से बाहर रहकर साहित्य साधना द्वारा हरियाणा को गौरवान्वित करते हैं।

    उन्होंने बताया कि आदित्य अल्हड़ हास्य सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए फरीदाबाद निवासी श्री मनजीत सिंह एवं वर्ष 2018 के लिए नई दिल्ली निवासी श्री महेन्द्र शर्मा तथा वर्ष 2019 के लिए सोनीपत निवासी डॉ. अशोक बत्रा का चयन किया गया है।

    श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान (2 लाख रूपए) के अंतर्गत वर्ष 2017 के लिए रोहतक निवासी डॉ. रोहिणी अग्रवाल तथा हिसार निवासी डॉ. शमीम शर्मा, वर्ष 2018 के लिए चंडीगढ़ निवासी श्रीमती धीरा खण्डेलवाल एवं वर्ष 2019 के लिए सोनीपत निवासी श्रीमती कमलेश मलिक तथा करनाल निवासी डॉ. ज्ञानी देवी का चयन किया गया है।

    स्वामी विवेकानन्द स्वर्ण जयंती युवा लेखक सम्मान वर्ष 2017 के लिए सोनीपत निवासी डॉ. ज्योति, वर्ष 2018 के लिए कैथल निवासी डॉ. राजेश भारती तथा वर्ष 2019 के लिए जींद निवासी डॉ. शिवा का चयन किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.