Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»स्वास्थ्य मंत्री ने सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 22 जागरूकता वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
    चण्डीगढ़

    स्वास्थ्य मंत्री ने सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 22 जागरूकता वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

    By Himachal VartaFebruary 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थीयों के ई-कार्ड बनाने के लिए विशेष मुहिम की शुरू

    6.65 लाख लाभार्थीयों ने 631 करोड़ रुपए की इलाज सेवाओं का लिया लाभ

    सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 10,000 दिल के आपरेशन, 3800 से अधिक जोड़ों के आपरेशन और 10,000 से अधिक कैंसर के मरीजों का किया गया इलाज

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 22 जागरूकता वैनों हरी झंडी देकर रवाना किया।

    इस मौके पर संबोधन करते हुये स. सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शुरू की गई सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत पंजाब सरकार हर साल राज्य के लगभग 40 लाख परिवारों को 5 लाख रुपए सालाना सेहत बीमा के अधीन इलाज सेवाएं मुहैया करवा रही है, जिसमें बीपीएल परिवार, स्मार्ट राशन कार्ड धारक, किसान और व्यापारी आदि शामिल हैं। यह वैनें योजना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सभी जिलों के दूरगामी इलाकों और गाँवों का दौरा करेंगी और योग्य लाभार्थीयों के ई-कार्ड भी वहीं तैयार किये जाएंगे। इसकी माईक्रो -प्लानिंग और वैनों की रोजमर्रा की रिपोर्टिंग की निगरानी भी की जायेगी।

    स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 60 प्रतिशत परिवारों के ई-कार्ड बनाऐ गए हैं। ई-कार्ड बनाने के काम में तेजी लाई गई और यहाँ लगभग 13000 कामन सर्विस सैंटर, 516 सेवा केंद्र और 154 मार्केट कमेटियां हैं जहाँ यह ई-कार्ड बनाऐ जा रहे हैं। उन्होंने समूह योग्य लाभार्थीयों से अपील की कि वह इस योजना के अंतर्गत अपने ई-कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी ई-कार्ड केंद्र तक जल्द पहुँच करें।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक इस स्कीम के अंतर्गत 631 करोड़ करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 6.65 लाख से अधिक लोगों ने इलाज सेवाओं का लाभ लिया जिसमें 10,000 से अधिक दिल के आपरेशन, 3800 से अधिक जोड़ों के आपरेशन और 10,000 से अधिक कैंसर मरीजों का इलाज किया गया।

    इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल, विशेष सचिव स्वास्थ्य कम सीईओ, स्टेट हैल्थ एजेंसी श्री अमित कुमार, स्वास्थ्य सेवाओं के डायरैक्टर डा. जी.बी. सिंह, स्वास्थ्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार श्री हरकेश चंद शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरैक्टर डा. अरीत कौर, ओएसडी डा. बलविन्दर सिंह और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.