Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सालों से अटकी श्री रेणुका जी सेंचुरी की समस्या हुई खत्म!
    सिरमौर

    सालों से अटकी श्री रेणुका जी सेंचुरी की समस्या हुई खत्म!

    By Himachal VartaFebruary 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    सालों से अटकी श्री रेणुका जी सेंचुरी की फाइनल नोटिफिकेशन की डेटलाइन हुई तय

    13.61 हेक्टेयर एरिया होगा सेंचुरी से बाहर

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  विश्व विख्यात वेटलैंड श्री रेणुका जी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की कई सालों से अटकी फाइनल नोटिफिकेशन की तमाम बाधाएं अब दूर हो चुकी हैं। वाइल्डलाइफ के द्वारा इसके लिए 31 मार्च की डेटलाइन भी सुनिश्चित कर ली गई है। बता दें कि अभी तक सेंचुरी एरिया इनिशियल ग्राउंड पर फंक्शनिंग में था। माननीय सुप्रीम कोर्ट से हुए आदेशों के बाद जहां सेंचुरी को 50 हेक्टेयर जमीन दिए जाने के आदेश हुए हैं तो वही इसकी एवज में 13.61 इनिशियल सेंचुरी का एरिया अब सेंचुरी से बाहर हो जाएगा।

    जिसके बाद श्री रेणुका जी झील व सेंचुरी एरिया में आने वाले एरिया का संरक्षण भी होगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि श्री रेणुकाजी झील और इसके आसपास आश्रम को छोडक़र जो भी क्षेत्र है वह सेंचुरी में होगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जो 49 हेक्टेयर एरिया सेंचुरी का एफसीए के तहत रेणुका डैम प्रोजेक्ट को दिया गया था उसकी एवज में माननीय सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता के बाद 50 हेक्टेयर जमीन सेंचुरी के नाम दी जानी है।यानि श्री परशुराम तालाब, झील के आसपास के आश्रम, कुब्जा पवेलियन, टूरिज्म का होटल, विकास बोर्ड का विश्राम गृह और यहां बनी हुई दुकानें अब सेंचुरी एरिया से बाहर हो जाएंगी। असल में रेणुकाजी डेवलपमेंट बोर्ड अक्सर यह मुद्दा उठाता था कि अंतरराष्ट्रीय मेला के प्रबंधन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि को लेकर सेंचुरी के कानून आड़े आते थे। अब सेंचुरी से बाहर होने वाले 13.61 एरिया के बाद तैयार किए गए नए ड्राफ्ट में श्री रेणुकाजी वाइल्डलाइफ का सेंचुरी एरिया फाइनल हो जाएगा।

    बड़ी बात तो यह है कि वाइल्डलाइफ के डीएफओ कृष्ण कुमार के द्वारा जिला सिरमौर प्रशासन के सहयोग से इस 50 हेक्टेयर जमीन की डिमार्केशन भी करवा ली गई है। यही नहीं डैम के निर्माण के बाद झील का करीब 15 किलोमीटर का क्षेत्र भी सेंचुरी के अधिकार क्षेत्र में होगा। बरहाल, श्री रेणुका जी विकास बोर्ड व सेंचुरी के बीच लंबे समय से चल रही विकासात्मक गतिविधियों को लेकर कशमकश को अब विराम भी लग जाएगा।

    इसके साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले श्री रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर जो बाधाएं प्रशासन को सेंचुरी के नियमों के तहत झेलनी पड़ती थी अब वह भी समाप्त हो गई है। उधर, डीएफओ वाइल्डलाइफ किशन कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सेंचुरी एरिया की फाइनल नोटिफिकेशन को लेकर जितनी भी बाधाएं थी उन सब का समाधान करते हुए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ के द्वारा 31 मार्च की डेट लाइन तैयार की गई है। इसके बाद सेंचुरी की फाइनल नोटिफिकेशन भी सुनिश्चित हो जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.