रेणुका जी (हिमाचल वार्ता)। जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह की पंचायत खूड़ द्राविल मेेंं सिंचाई टैंक पर ही बना डाला मकान, लेकिन विभाग नहीं दे रहा कोई ध्यान। सरकारी दावों की पोल खोलने वाला यह हैरतअंगेज मामला संगड़ाह विकास खण्ड की पंचायत खूड़ द्राविल से जुड़ा है जहां वर्ष 20-12-13 में मनरेगा योजना के तहत सिंचाई टैंक बनाया गया था और 2021 में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा इस टैंक के ऊपर मकान का निर्माण किया गया। जबकि इसकी शिकायत समय रहते विकास खण्ड अधिकारी संगड़ाह व पंचायत सचिव खूड़ द्राविल को की गई थी लेकिन समय रहते किसी भी अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की और सिंचाई टैंक पर मकान बन गया। यदि सरकार की योजनाओं को इसी तरह कुछ प्रभावी लोगों द्वारा अपनी नीजि सम्पति बनाने का कार्य जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जिला सिरमौर में आम जनता की भलाई के लिए बनाए जा रहे सरकारी भवनों व सिंचाई टैंक ढूूंढ कर भी नहीं मिलेगे।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
