नाहन। सीपीआई (एम) जिला सिरमौर कमेटी ने देश में बढ़ती तेल और गैस की कीमतों को तुरंत प्रभाव से कम करने की मांग की कमेटी ने इस सिलसिले मैं ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया है सीपीआईएम पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बढ़ती तेल व रसोई गैस की कीमतों को कम करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा की देश मैं लगातार बढ़ती बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जाए और वैकल्पिक रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं। सार्वजनिक सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग व सार्वजनिक संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले न करने लाभ देने वाले सार्वजनिक उपकर्म को सुरक्षित करने और 5 जून 2020 को पारित कृषि बिलो को जनहित मैं वापिस लेने की मांग की। इस मौके पर सीपीआईएम की जिला कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर सदस्य संतोष कपूर सदस्य आशीष कुमार नाहन कमेटी सदस्य बलदेव सिंह धनवीर सिंह राजेंद्र शर्मा और जेपी शर्मा उपस्थित थे|
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
