Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्रद्धा : पांच फुट बर्फ पर पैदल चलकर चूड़धार शिवरात्रि मनाने पहुचे 200 भक्त
    सिरमौर

    श्रद्धा : पांच फुट बर्फ पर पैदल चलकर चूड़धार शिवरात्रि मनाने पहुचे 200 भक्त

    By Himachal VartaMarch 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण गुफाओं व टेंट में गुजारनी पड़ी पूरी रात

    नाहन (हिमालचवार्ता)। बुधवार देर रात को शिमला, सोलन व सिरमौर जिले से 200 से अधिक शिव भक्त शिवरात्रि मनाने चूड़धार पहुंचे। समुंद्र तल से 11885 फुट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में इन दिनों चार से 5 फुट बर्फ जमी हुई है। हालांकि मंदिर के पास बर्फ पूरी तरह से साफ हो चुकी है मगर आस पास की चोटियों में अभी भी कई स्थानों पर पांच फुट से अधिक बर्फ जमी हुई है।

    नोहराधार से चूड़धार जाने वाले रास्ते पर तीसरी से लेकर चूड़धार तक 5 से 6 फुट बर्फ जमी हुई है। सराह चूड़धार रास्ते पर भी कई स्थानों पर लगभग 5 फुट बर्फ जमी हुई है। नोहराधार के रास्ते से करीब 100 से अधिक श्रद्धालु व इतने ही श्रद्धालु सराह, तराह व अन्य रास्तो से वुधवार देर रात तक चूड़धार पहुंचे।

    हालांकि 30 नवम्बर से 30 अप्रैल तक चूड़धार यात्रा पर प्रशासन की और से रोक लगाई गई है, मगर शिवरात्रि पर्व को मनाने के लिए 5 से 7 फुट बर्फ होने के वावजूद भी शिव भक्त चूड़धार पहुंच जाते है। यात्रा पर रोक होने के कारण इन दिनों चूड़धार में यात्रिओ के ठहरने व खाने पीने की कोई व्यवस्था नही है। वुधवार रात को चूड़धार पहुंचे 170 श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था स्वामी श्यामनन्द आश्रम में रहने वाले स्वामी कमलानन्द गिरी को करनी पड़ी।

    स्वामी कमलानन्द ने आश्रम में कुछ श्रद्धालुओं के ठहरने की भी व्यवस्था की मगर अधिकतर श्रद्धालुओं को गुफाओं व टेंट में रात गुजारनी पड़ी। वीरवार को शिव भक्त 12300 फुट की ऊँचाई पर स्थित शिवलिंग चोटी पर पहुचे।

    चोटी पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग व शिव प्रतिमा की पूजा की। चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि चूड़धार में इन दिनों 5 से 7 फुट बर्फ जमी है। इसलिए चूड़धार यात्रा करना अभी जोखिमपूर्ण व काफी रिस्की है।

    उन्होंने बताया कि चूड़ेश्वर सेवा समिति की सराय व लंगर सेवा भी अभी बन्द है। वहां पर सभी ढाबे व दुकाने भी बंद है। जिसके कारण चूड़धार में खाने पीने व ठहरने की कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से भी 30 अप्रेल तक यात्रा पर रोक लगाई गई है, इसलिए श्रद्धालु अभी चूड़धार जाने का रिस्क न ले।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.