Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चूड़धार स्थित शिरगुल मन्दिर में रात्रि जागरण का भव्य आयोजन
    सिरमौर

    चूड़धार स्थित शिरगुल मन्दिर में रात्रि जागरण का भव्य आयोजन

    By Himachal VartaMarch 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    चूड़धार। की तलहटी में बसे प्राचीन गेलियो में स्थित शिरगुल मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के भक्तों ने भाग लिया। साथ मे पारंपरिक ढोल नगाड़ों से शिरगुल महाराज के जयकारे लगाए गए।

    रात भर चली भजन मंडली में स्थानीय प्रसिद्ध गायक कमलराज व गुमान सिंह ने पारंपरिक शिरगुल महाराज की महिमा से समूचा क्षेत्र भक्तिमय कर दिया।  गेलियो मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

    मौसम खराब रहने व हल्की बारिश के चलते भी श्रदालुओं का मंदिर में आना नही रुका व भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में तीन पंचायते देवना थनगा, नोहराधार, देवामनल के अलावा स्कूली बच्चों सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

    बहराल श्रदालु रात भर  भजन कीर्तन में लील हो गए। वहीं  नोहराधार के तहत चोकर पंचायत के केन्था में स्थित मंदिर में शिवलिंग पर लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर दूध चढ़ाया। महिलाओं ने शिव के भजनों पर नृत्य किया। 5 फ़ीट बर्फ पर पैदल चलकर शुक्रवार को भी यात्री पहुंचे।

    हालांकि 30 नवम्बर से  15 अप्रैल तक चूड़धार यात्रा पर प्रशासन की और से रोक लगाई गई है, मगर शिवरात्रि पर्व को मनाने के लिए 10 से 12 फुट बर्फ होने के वावजूद भी शिव भक्त चूड़धार पहुंच जाते है। अब लगता है कि यात्रियों का नोहराधार रास्ते से जाना लगा रहेगा।

    मौसम साफ रहने के चलते श्रदालु चूड़धार की यात्रा कर रहे है। चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि चूड़धार में इन दिनों 5 से 7 फुट बर्फ जमी है। इसलिए चूड़धार यात्रा करना अभी जोखिमपूर्ण व काफी रिस्की है। 15 अप्रेल के बाद मंदिर के कपाट खुलेंगे। तब तक अभी प्रसाशनिक रोक है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.