Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला स्तरीय मारकंडेय नदी सफाई अभियान के तहत 1360कि.ग्रा.कूडा़ एकत्रित किया गया
    सिरमौर

    जिला स्तरीय मारकंडेय नदी सफाई अभियान के तहत 1360कि.ग्रा.कूडा़ एकत्रित किया गया

    By Himachal VartaMarch 14, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    मारकंडे नदी की सफाई करते स्थानीय लोग व जिला अधिकारी!

    जिला स्तरीय मारकंडा नदी सफाई अभियान के तहत 1360 किलोग्राम पॉलिथीन कूड़ा किया एकत्रित

    नाहन।– जिला सिरमौर में  नदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्य दिवस व हिमाचल के स्वर्णिम 50 वर्षों के उपलक्ष पर आज जिला स्तरीय मारकंडा नदी सफाई अभियान चलाया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दौरान मारकंडा नदी के साथ लगती 7 पंचायतों जिसमें आमवाला सैनवाला, विक्रमबाग, बनकला, देवनी, कालाअंब, सतीवाला व नाहन के लगभग 700 से अधिक स्थानीय लोगों, महिला  मण्डल, युवक मण्डल व स्वंय सहायता समूह, आशावर्कर, आगनवाडी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियो व कर्मचारियों ने भाग लिया।

    उन्होनें बताया कि इस सफाई अभियान के दौरान मारकंडा नदी में 14 किलोमीटर सफाई करते हुए लगभग 1360 किलोग्राम पॉलिथीन कूड़ा एकत्र किया। जिसके लिए 6 अधिकारियों के देख-रेख में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। उन्होनें बताया कि मारकंडा नदी लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है मगर पिछले कई वर्षो से यह नदी लगातार दुषित हो रही है यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश की 7 प्रदूषित नदियों में मारकण्डे नदी दूसरे स्थान पर है तथा इस नदी के पानी का बीओडी लेवल बहुत अधिक है जिसके कारण इस नदी का पानी नहाने योग्य भी नही है।

    बताया कि आज इस अभियान का उद्देश्य मारकंडा नदी में फैली गंदगी की सफाई को सुनिश्चित करना, अत्यधिक कूड़ा कचरा वाले स्थानों की पहचान करना और पौधारोपण के लिए स्थान का चयन करना है। इसके अतिरिक्त लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग कूडा कचरा तथा मन्दिरों में इस्तेमाल होने वाली पूजा सामग्री को नदी नालों में न डाले और घरों में इस्तेमाल होने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग करें ताकि उसका सही निष्पादन किया जा सके। मानसून से पहले इस तरह के अभियान को और आगे चलाया जाएगा ताकि मानसून से पहले नदी के आसपास ठोस कचरे को पूर्णतः साफ किया जा सके।

    इस सफाई अभियान में  एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, अधिक्षण अभियतां जल शक्ति विभाग जेएस चौहान, पीओ डीआरडीए कल्याणी गुप्ता, डीपीओ आईसीडीएस राजेंद्र नेगी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजेंद्र देव, प्रधान ग्राम पंचायत कालाम्ब रेखा कुमारी, उप प्रधान मोहम्मद इस्लाम, प्रधान ग्राम पंचायत देवनी चिंता देवी, उप-प्रधान शबनम बेगम, प्रधान ग्राम पंचायत सतीवाला कमल, प्रधान ग्राम पंचायत बन कला रजनी,  प्रधान ग्राम पंचायत नाहन सुषमा सैनी सहित हिमालयन संस्थान कलाम के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.