Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से पांच गुणा बड़ी लागत
    सिरमौर

    रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से पांच गुणा बड़ी लागत

    By Himachal VartaMarch 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से पांच गुना बढ़ी लागत  
    रेणुकाजी। :- राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से इसकी लागत पांच गुना बढ़ गई है। 1284 करोड़ रुपये की प्रस्तावित इस परियोजना पर अब लगभग सात हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    अभी भी कार्य में देरी हुई तो निर्माण लागत और बढ़ सकती है। बांध का निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी है। केंद्र सरकार से इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पा रहा है।

    केंद्र सरकार के बजट में वर्ष  2021-22 के वित्त वर्ष में भी इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं, राज्य सरकार के बजट में भी परियोजना को लेकर किसी तरह का जिक्र नहीं किया गया। परियोजना के बनने से दिल्ली की पानी की जरूरत पूरी होगी।

    तीन दशक पूर्व जब रेणुका बांध परियोजना की घोषणा हुई थी तो उस दौरान इसकी लागत मात्र 1284.86 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

    वर्तमान में यह लागत सात हजार करोड़ पहुंच गई है। जानकारों की मानें तो स्थिति ऐसी ही रहने पर निर्माण लागत में और इजाफा हो सकता है।

    केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने वित्तीय प्रावधान के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। अब मामला केंद्रीय मंत्रिमंडल में जाएगा। इसके बाद परियोजना के लिए बजट जारी किया जाएगा।

    हालांकि, विस्थापितों को मुआवजा अदा करने के लिए सरकार ने  447 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान कर दिया है। विस्थापितों को मुआवजा आवंटन का कार्य अंतिम चरण में चला है।

    उधर, परियोजना के वित्त और क्रामिक निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया रेणुका बांध परियोजना से संबंधित तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है।

    यह मसौदा अब केवल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाना है। जिसको लेकर पीएमओ से भी बराबर संपर्क साधा जा रहा है। मंत्रिमंडल की बैठक शीघ्र होने की उम्मीद है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.