Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के जंगलों में वन माफिया की खतरनाक दृष्टि
    सिरमौर

    सिरमौर के जंगलों में वन माफिया की खतरनाक दृष्टि

    By Himachal VartaMarch 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    ं

    सिरमौर जंगलों में वन माफिया की गिद्ध दृष्टि, खलांडो बीट में देवदार के 107 स्लीपर व 10 लॉग्स बरामद
    1. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया विभाग, चौकीदार पर गिरी निलंबिन की गाज –रेणुकाजी। वन मंडल रेणुकाजी के खलांडो बीट मे काटे गए देवदार के विशाल पेड़ो के मामले में डीएफओ श्रेठानन्द शर्मा द्वारा पिछले दो दिनों से लगातार छानबीन की जा रही है। अब तक की छानबीन में देवदार के 107 स्लीपर व 10 लाग्स बरामद हो चुके है। बरामद हुई लकड़ी की कीमत 10 लाख के करीब बताई जा रही है।

    विभाग द्वारा इस मामले की पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। गौरतलब है कि, इस बारे किसी शख्स द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद विभाग हरकत में आया। खलांडो बीट के एक चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वहाँ पर तैनात फारेस्ट गार्ड को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    गार्ड को रिलीव कर नाहन भेज दिया गया है। डीएफओ श्रेष्ठानंद शर्मा ने बताया कि जंगल मे देवदार के कुल 5 पेड़ काटे गए है, सभी पेड़ संभावतय 8 मार्च को काटे गए तथा 9 मार्च की रात को लकड़ी का ढुलान शुरू किया गया। उन्हें 10 मार्च को इसकी जानकारी मिल गई थी और इसी दिन डिप्टी रेंजर को मौके पर भेज दिया गया था।

    छानबीन करने के बाद डिप्टी रेंजर को इस मामले में कोई खास कामयाबी हासिल नही हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार से वह खुद घटनास्थल पर तहकीकात कर रहे हैं तथा अब तक 107 स्लीपर व 10 लॉग्स बरामद हो चुके हैं। इस कटान को अंजाम देने में किसी बड़ी मछलियों का हाथ होने की आशंका है।‌ मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ होने की भी पूरी संभावनाए है।

    डीएफओ ने बताया कि काटी गई लकड़ियों की तस्करी की योजना थी। उन्होंने बताया कि तीन पेड़ो को किसने काटा है इस बारे में अभी तक पता नही चल पाया है मगर दो पेड़ एक स्थानीय व्यक्ति ने काटे है। डीएफओ ने बताया तस्कर अभी पकड़ से बाहर है, मगर एक दो दिन के भीतर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.