Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जल शक्ति विभाग के स्टोर से लाखों रुपए की पाइपें गायब
    सिरमौर

    जल शक्ति विभाग के स्टोर से लाखों रुपए की पाइपें गायब

    By Himachal VartaMarch 16, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    जल शक्ति विभाग के स्टोर से सवा 5 लाख की 106 सरकारी पाइपें गायब , विभाग के हाथ पांव फूले 
     
    चार दिन बाद भी लाखों की पाइपें चुराने वालों का कोई सुराग नहीं
     
    नाहन।:- जल शक्ति मंडल नौहराधार के स्टोर से सवा पांच लाख से अधिक मुल्य की पाइपें चोरी होने मामला सामने आया है। चोरी हुई 106 लोहे की पाइपें जिसका डाया 4 इंच व 6 इंच है। इन पाइपों की कीमत 5 लाख 30 हजार से अधिक अधिक बताई जा रही है।
    सोमवार को डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह द्वारा घटनास्थल का दौरा किए जाने के बाद मीडिया को इस चोरी का पता चला तथा संबंधित विभागों द्वारा अब तक इस मामले को गुप्त रखा गया था। जल शक्ति विभाग का नौहराधार-संगड़ाह मार्ग पर कार्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर बलायनधार में स्टोर हैं, जहां पाइपें व सरिया आदि सारा खुले में है।
    गौर हो कि नौहराधार में जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय 2005 को खुला है तथा अब तक यहां विभाग अपना स्टोर भवन नहीं बना सका है। ऐसे हालात में यहां विभाग के चौकीदारों के गायब होने पर चोरों को स्टील की करीब 10 टन वजनी भारी भरकम पाइप्स को ट्रक अथवा टिप्पर में भरने में आसानी रही।
    अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों को यहां चौकीदारों के नदारद रहने का पता था तथा पाइपें ट्रक में लोड करने में कई घंटे व मजदूर लगे। विभाग के अनुसार यहां तीन चौकीदारों की तैनाती भी की गई है। क्षेत्र में ट्रक में हुई चोरी की यह पहली घटना है।
    रात के समय नौहराधार, संगड़ाह व राजगढ़ में पुलिस की नियमित गश्त तथा सीसीटीवी कैमरे के दावों पर भी चोरी की इस वारदात से सवाल उठ रहे हैं, हालांकि संबंधित पुलिस कर्मी इस मामले में जल शक्ति विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। चार दिन बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई।
    जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नौहराधार एएम रहमान ने बताया कि शुक्रवार को उक्त मामले में एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि स्टोर के लिए जमीन मिल चुकी है तथा जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
    सोमवार को घटनास्थल का दौरा कर चुके डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा पाइपों की चोरी होने का मामला दर्ज करवाया गया है तथा तहकीकात जारी है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी घटनास्थल पर  जाँच कर चुके हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.