रेणुकाजी (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की तहसील संगडाह की पंचायत खूड़ द्राविल के उप प्रधान ने कहा कि 20 फरवरी 2017 को श्यामा शर्मा ने मृत्यु से पहले वसीयत द्वारा अपनी संपत्ति मेरे नाम कर दी थी। कुलदीप ठाकुर ने ददाहू में एक पत्रकारवार्ता में बताया कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्यामा शर्मा ने ही उनका पालन पोषण किया। उन्होंने बताया कि जब वह मात्र 14 साल का था तो वह पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्यामा शर्मा के घर आया और उन्होंने मुझे अपने बच्चे की तरह पालन पोषण किया। मुझे हर प्रकार की शिक्षा प्रदान करने का भी साधन दिया और उन्होंने ही मेरा विवाह किया था, मुझे हर प्रकार की सुविधा प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि पिछले 20 सालों से मैं उनके साथ रह रहा हूँ। लेकिन कोरोना काल में उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि वह अपने जीते जी अपने हाथों से वसीयत लिखकर मुझे अपनी जायदाद का मालिकाना हक दे गयीं थीं जिसका इंतकाल भी 14 अक्टूबर 2020 को मेरे नाम चढ़ गया। कुलदीप ठाकुर ने बताया कि जिस भाजपा नेत्री स्वर्गीय श्यामा शर्मा ने मेरा पालन पोषण कि वह आज मेरे साथ नहीं हैं लेकिन उनका साया मेरे साथ जिंदगीभर रहेगा और मैं उनको एक माँ के रूप में सदा याद करता रहूँगा।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Monday, October 19
