नाहन।:- सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में 7 अप्रैल को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए बुधवार को नाहन में किसान संयुक्त समन्वय समिति और जनवादी संगठनों की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि तीन किसान बिलों के खिलाफ 7 अप्रैल को पांवटा साहिब में किसान महापंचायत में जिलाभर से हजारों किसान, मजदूर और आम लोग भाग लेंगे।
इस मौके पर समिति और वाम संगठनों के पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि सरकार किसान विरोधी बिलों को तरंत प्रभाव से वापिस लें नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर किसान समन्वय समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, सह संयोजक गुरविंद्र सिंह टोहाना, सीटू राज्य सचिव राजेंद्र ठाकुर, सीटू जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह, डीएसएमएम जिला संयोजक आशीष कुमार, महिला समिति की जिलाध्यक्ष अमिता चौहान, अमरकोट पंचायत प्रधान एडवोकेट वसीम, प्रदीप सिंह, एसएफआई जिला सचिव राहुल शर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।