Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बुजुर्ग से बरामद की पुलिस ने 2.04कि.ग्रा.चरस
    सिरमौर

    बुजुर्ग से बरामद की पुलिस ने 2.04कि.ग्रा.चरस

    By Himachal VartaMarch 30, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन।जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को काफी चाक चौबंद किया गया है। बावजूद इसके चरस तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामले में राजगढ़ पुलिस ने पनेली में एक बुजुर्ग से 2.04 किलोग्राम चरस खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान 72 वर्षीय रामानंद शर्मा निवासी गांव देवठी मझगांव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस यातायात चैकिंग के दौरान नैरीपुल-सैंज मार्ग पर थी। इस दौरान पनेली गांव के समीप रामानंद शर्मा जगेड़घाट की ओर से पैदल आ रहा था। उसने एक थैला उठाया था। पुलिस को जब बुजुर्ग की हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने उसकी तलाशी ली। पुलिस ने जब उसके थैले को चैक किया तो उसमें एक पॉलिीथिन में गोल बत्ती नुमा चरस मिली। पुलिस ने इसका वजन किया तो वह 2 किलोग्राम पाया गया।

    उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम ने एक बुजुर्ग से 2.04 किलोग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ राजगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.