पुलिस को हाथ लगा सुराग, बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली हैं घायल हुई महिला
घायल महिला को पुलिस अधिकारी ने पीजीआई चण्डीगढ़ पहुंचाया
नाहन (हिमाचलवार्ता)। – उपमंडल पांवटा साहिब में होली के दिन हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल थे जिनमें एक महिला की गम्भीर हालात में थी।
हालांकि महिला की हालत डॉक्टरों ने नाजुक बताई ,जहां महिला की सांसे ही चल रही थी। वहीं इस कठिन परिस्थिति में थाना प्रभारी संजय शर्मा व उनकी टीम के एएसआई ज्ञान प्रकाश महिला के लिए मदद का देवदूत बनकर सामने आए ।
हालांकि सरल संस्कार एन्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार तो दिया लेकिन हेड इंजरी होने के कारण उसका कोई सिटिसकैन नहीं करवा रहा था। जिस कारण महिला की तबियत और खराब हो चुकी थी।
वहीं मदद के मसीहा बनकर आए एसएचओ संजय शर्मा ने एएसआई ज्ञान प्रकाश की ड्यूटी लगाई व पहले महिला को नाहन पहुंचाया ,जहां से महिला कल चंडीगढ़ ले जाया गया।
बताते चले कि अज्ञात महिला की शिनाख्त नही हो पा रही थी ऐसे में एसएचओ संजय शर्मा व एएसआई ज्ञान प्रकाश ने महिला का पता खोज निकाला,महिला बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली हैं।
वहीं एसएचओ संजय शर्मा ने कहा कि महिला का पता चल गया है और महिला के रिश्तेदार अब उन्हें देखने भी आ रहे हैं।