Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमालयन ग्रुप कालाअंब के छात्र पर हमला, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • आपसी जुड़ाव एवं एकजुटता की भावना का ‘आगाज़’ लॉन्च
    • डीसी प्रियंका वर्मा ने आम महिलाओं के बीच बैठकर लगवाई मेहंदी
    • नाहन में 11 गिरफ्तार आरोपी 03 दिन के पुलिस रिमांड पर
    • लोक संस्कृति के संवर्धन के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य- संजय अवस्थी
    • 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 1.10 लाख वसूला जुर्माना
    हिमाचल प्रदेश

    यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 1.10 लाख वसूला जुर्माना

    By Himachal VartaApril 3, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।– पांवटा पुलिस के साथ अन्य पुलिस थानों की टीमों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 342 चालान काटकर 1.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।

    बता दे कि पुलिस द्वारा चलाये गए इस संयुक्त अभियान में अवैध खनन करते हुए चार वाहनों के संचालकों पर 19 हजार, व बिना मास्क वाले 28 लोगों से 15 हजार रुपये और कोटपा अधिनियमों के तहत चार हजार रुपये जुर्माना किया गया है।

    पांवटा साहिब पुलिस, माजरा, पुरुवाला और शिलाई पुलिस थाना टीम ने विभिन्न मार्गों पर नाके लगाए। इस दौरान सैकड़ों वाहनों की जांच की गई। जिसमें शहरी क्षेत्रों और देहरादून कालाअंब एनएच-07 पर तो स्वयं डीएसपी पांवटा वीर बहादुर और एसएचओ संजय शर्मा ने भी तेज रफ्तार वाले वाहनों को स्पीडो मीटर यंत्र से नजर रखी।

    यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। तेज रफ्तार वाहन, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, प्रेशर हॉर्न और लापरवाही से वाहन दौड़ाने वाले कुल 270 वाहनों के चालान में से 122 चालान ट्रैफिक पुलिस ने किए।

    संयुक्त अभियान के दौरान कुल 342 चालान कर 1.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इसमें अवैध खनन करते 4 वाहन संचालकों से 19000 रुपये, बिना मास्क चलने वाले 28 लोगों को 15 हजार रुपये जुर्माना किया। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले 40 लोगों को कोटपा अधिनियमों के तहत 4000 रुपये जुर्माना किया।

    पांवटा डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि संयुक्त अभियान में अवैध खनन, बिना मास्क, कोटपा और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 342 लोगों के चालान कर 1.10 लाख रुपये जुर्माना किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमालयन ग्रुप कालाअंब के छात्र पर हमला, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • आपसी जुड़ाव एवं एकजुटता की भावना का ‘आगाज़’ लॉन्च
    • डीसी प्रियंका वर्मा ने आम महिलाओं के बीच बैठकर लगवाई मेहंदी
    • नाहन में 11 गिरफ्तार आरोपी 03 दिन के पुलिस रिमांड पर
    • लोक संस्कृति के संवर्धन के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य- संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.