
पांवटासाहिब।:- पांवटा साहिब में आज भव्य श्री राम कथा का आयोजन आरंभ हो गया है। इसी दौरान राम भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। जिसमें भारी मात्रा में राम भक्तों सम्मिलित रहे।
समाजसेवी सुनील चौधरी ने कलश यात्रा की अगुवाई की। जिसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भी सर पर कलश रखकर यमुना मंदिर से मुख्य बाजार से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर में पहुंचे।
इसी दौरान सैकड़ों महिलाएं भी कलश यात्रा में रही और उन्होंने राम महिमा का भी बखूबी बखान किया और राम भक्तों ने राम कीर्तन गाए।
वहीं विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर भव्य कीर्तन का आयोजन किया। जिसमें राम कथा को विस्तार पूर्वक गाया गया और दूरदराज से सैकड़ों श्रद्धालु भी पहुंचे थे।
इसी दौरान राम भक्त राम कीर्तन पर खूब झूमे और गुरु की नगरी में खुशी का एक संदेश दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि राम कथा का आयोजन बीती रात से आरंभ हो गया था। इसके लिए तैयारियां जोरो पर चल रही थी।