Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»सिंगला के निर्देशों पर शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में दाखि़ले संबंधी नयी हिदायतें जारी
    चण्डीगढ़

    सिंगला के निर्देशों पर शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में दाखि़ले संबंधी नयी हिदायतें जारी

    By Himachal VartaApril 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    विद्याथिर्यों को पेश मुश्किलों के हल के लिए दस्तावेज़ों के आधार पर किसी को भी दाखि़ला देने से मना न करने के आदेश

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। सरकारी स्कूलों में दाखि़ले के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को पेश मुश्किलों के हल के लिए शिक्षा विभाग ने नयी हिदायतें जारी कर दीं हैं और दस्तावेज़ों के आधार पर किसी भी विद्यार्थी को दाखि़ला देने से मना न करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के निर्देशों के बाद विभाग ने ये नयी हिदायतें जारी की हैं क्योंकि कई विद्यार्थियों को दस्तावेज़ न होने के कारण मुश्किल पेश आ रही है। प्रवक्ता के अनुसार आर.टी.ई. एक्ट 2009 के आधार पर पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को आयु के आधार पर दाखि़ला देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बिना आधार कार्ड वाले विद्यार्थियों को भी दाखि़ला देने और बाद में उनका आधार कार्ड बनाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा 9वीं से 12वीं कक्षा में दाखि़ल होने वाले विद्यार्थियों से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन नंबर न मांगने के लिए भी कहा गया है।

    इसी तरह सरकारी स्कूलों में दाखि़ले के लिए ट्रांसफर सर्टिफिकेट की बन्दिश ख़त्म की गई है और स्कूल मुखियों को दूसरे स्कूलों से आने वाले विद्यार्थियों को अपने स्तर पर दाखि़ला देने के लिए कहा गया है। स्कूल मुखियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन विद्यार्थीयों के पास ट्रांसफर सर्टिफिकेट नहीं हैं उनके अभिभावकों से पढ़ाई के सम्बन्ध में लिखित सहमति ली जाये।

    इसके साथ ही दाखि़ला लेने के इच्छुक जिन विद्यार्थियों के पास जन्म सर्टिफिकेट नहीं है, उनको जन्म सर्टिफिकेट के सम्बन्ध में मजबूर न करने के लिए भी हिदायतें जारी की गई हैं और इन विद्यार्थियों को प्रोवीजनल आधार पर दाखि़ला देने के लिए कहा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.