Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त ने राज्यपाल से भेंट की
    चण्डीगढ़

    ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त ने राज्यपाल से भेंट की

    By Himachal VartaApril 6, 2021
    Facebook WhatsApp
    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट ने आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन शिमला में भेंट की।
    राज्यपाल ने आपसी सहयोग से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का विशेष रूप से ब्रिटिश इतिहास से गहरा संबंध है। ब्रिटिशकाल की इमारतें और समग्र गठन अभी भी इंग्लैंड के शहर की झलक दिखाता है। उन्होंने कहा कि हम न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान बल्कि शिक्षा, विशेष रूप से परिवहन, अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी विकास, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कौशल विकास में आपसी सहयोग के साथ काम कर सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिला सोलन में पर्यटन और आतिथ्य सत्कार तथा सूचना प्रौद्योगिकी के लिए सेंटर आॅफ एक्सीलेंस की आधारशिला रखी है। यह केन्द्र पर्यटन और आतिथ्य सत्कार क्षेत्र के लिए सशक्त और प्रशिक्षित श्रमशक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर आफ एक्सीलेंस में एक सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस, होटल प्रशिक्षण, शिक्षण स्टाफ आवास, विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और निदेशक के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश सरकार को इस तरह के अन्य केन्द्र खोलने के लिए ब्रिटिश सरकार के सहयोग की आवश्यकता होगी।
    श्री दत्तात्रेय ने ब्रिटिश सरकार के वैश्विक छात्रवृति कार्यक्रम शैवनिंग पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को ब्रिटेन में अध्ययन करने का विशेष अवसर प्रदान करेगा।उन्होंने ब्रिटिश विश्वविद्यालयों और हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों के मध्य स्टडी एक्सचेंज कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया।
    कैरोलीन रोवेट ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समन्वय के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की और रूचिकर क्षेत्रों में नवीनतम जानकारी सांझा करने में सभी प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्यपाल को शैवनिंग छात्रवृति कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि ब्रिटेन के किसी भी विश्वविद्यालय में किसी भी विषय में एक साल की मास्टर डिग्री करने के लिए विश्वभर के उत्कृष्ट पेशेवरों को छात्रवृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से वित्तपोषित छात्रवृति प्रदान करता है, जिससे आप अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा जीवन के एक ज्ञानवर्धक अनुभव के लिए केन्द्रित होते हैं।
    उन्होंने कहा कि इस छात्रवृति कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यक्ति ब्रिटेन में एक वर्ष के लिए अध्ययन कर सकता है और इस दौरान वह व्यवसायिक और शैक्षणिक रूप से विकसित हो सकता है। इसके अतिरिक्त वह ब्रिटेन की संस्कृति को समझ कर ब्रिटेन में सकारात्मक सम्बन्ध स्थापित कर सकता है।
    इसके उपरान्त, राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.