Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में बीजेपी ने मनाया स्थापना दिवस
    सिरमौर

    सिरमौर में बीजेपी ने मनाया स्थापना दिवस

    By Himachal VartaApril 6, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    सिरमौर में बीजेपी ने मनाया स्थापना दिवस,  2022 में मिशन रिपीट का किया दावा नाहन।:- जिला मुख्यालय नाहन में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की।

    स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना।

    इस बीच जिला भाजपा अध्यक्ष ने जहां लंबे समय से जुड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया, वहीं सभी को स्थापना दिवस की भी बधाई दी। जिला अध्यक्ष  ने 2022 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में दोबारा से बीजेपी सरकार बनाने का भी दावा किया है।

    मीडिया से बात करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को उन्होंने बधाई दी।

    जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई, जिसका सफर 2 सांसदों से शुरू हुआ और आज विश्व भर में लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 303 सांसदों वाली पार्टी बनी है।

    जनसंघ से लेकर आज तक का सफर भारतीय जनता पार्टी के अनेकों अनेक पार्टी के नेताओं के बलिदानों व कुर्बानियों का रहा है।

    जिलाध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाएगी।

    साथ ही जिलों की पांचों विधानसभा सीटों पर भी कब्जा करेंगे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने प्रदेश की सभी नगर निगम चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराने का दावा किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.