Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शहीद स्मारक के लिए बजट देने का वादा किया सुरेश कश्यप ने
    सिरमौर

    शहीद स्मारक के लिए बजट देने का वादा किया सुरेश कश्यप ने

    By Himachal VartaApril 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शहीद स्मारक के लिए बजट देने का किया वादा
    नाहन। :- ,उपमंडल मुख्यालय सराहां में शहीद स्मारक बनाने का भूतपूर्व सैनिक व अर्धसैनिक संगठन का सपना साकार होने वाला है। सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शहीद स्मारक के लिए बजट देने का वादा किया है।

    उन्होंने कहा कि इसमें पैसों की कमी आढ़े नहीं आने दी जाएगी। शहीद स्मारक के लिए उन्होंने 5 लाख रुपये दिए हैं जिसकी घोषणा वीरवार को विधायक रीना कश्यप ने की।

    पहले ये संगठन अलग अलग इस मांग को उठा रहे थे जिस पर न केवल प्रशासन बल्कि राजनेता भी असमंजस की स्थिति में थे। लेकिन इस मांग पर दो दिन पहले ही यह संगठन एक हो गए।

    जिसमें संयोजक बने संजय राजन ने अहम भूमिका निभाई। भूतपूर्व सैनिकों के एक होते ही नेताओं ने भी भूमि व बजट देने में देरी नहीं की।

    सराहां में शहीद स्मारक की मांग को लेकर गठित संयुक्त मोर्चा की स्थानीय जंज घर में एक विशेष बैठक हुई जिसमें सांसद सुरेश कश्यप व विधायक रीना कश्यप को शामिल होना था लेकिन व्यस्तता के चलते सांसद नहीं पहुंच पाए। इस पर विधायक रीना कश्यप ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर एसडीएम डॉ शशांक गुप्ता ने भी विचार रखे।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सराहां में शहीद स्मारक बने यह गर्व का विषय है। इसके निर्माण के लिए उन्होंने सांसद सुरेश कश्यप की तरफ से 5 लाख की घोषणा की।

    विधायक ने सैनिक विश्राम गृह के लिए दो लाख व फर्नीचर के लिए 15 हजार देने की भी घोषणा की। जबकि सराहां पंचायत के उप प्रधान नरेंद्र गोसांई ने 21 हजार देने की घोषणा की।

    गौरतलब है कि सांसद सुरेश कश्यप जहां स्वयं एक सैनिक रहे हैं वहीं एसडीएम डॉ शशांक गुप्ता भी आर्मी ऑफिसर रहे हैं। पच्छाद के भूतपूर्व सैनिकों को इनसे काफी उम्मीदें हैं।

    इसके लिए सैनिक संगठन ने सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप, एसडीएम डॉ शशांक गुप्ता व ग्राम पंचायत का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के संयोजक संजय राजन के अलावा एकता मंच के अध्यक्ष लाल चंद, पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर, अर्धसैनिक बल संगठन के जिलाध्यक्ष देव दत्त शर्मा, प्रितपाल सिंह, सुलक्षण गौतम, सैना मेडल लेखराज शर्मा  सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.