Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में परोसे जाने वाले लंगर ओर भोग की गुणवत्ता पाई गई ए प्लस ग्रेड
    सिरमौर

    महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में परोसे जाने वाले लंगर ओर भोग की गुणवत्ता पाई गई ए प्लस ग्रेड

    By Himachal VartaApril 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में परोसे जाने वाले लंगर और भोग की गुणवत्ता ए प्लस ग्रेड पाई गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार की ओर से करवाए गए ऑडिट में खुलासा हुआ।

    इसके लिए बाकायदा प्राधिकरण की ओर से पहले प्री ऑडिट हुआ और उसके बाद फाइनल ऑडिट। महामाया बालासुंदरी ट्रस्ट को प्राधिकरण के मापदंडों के अनुसार 114 में से 105 अंक मिले हैं।

    गौरतलब है कि त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। ट्रस्ट की ओर से बनाए जाने वाले लंगर, भोग और प्रसाद की जांच के लिए कुछ अरसे पहले भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की टीम ने दौरा किया था।

    प्री ऑडिट में लंगर के बनने वाले भोजन के लिए राशन कहां से खरीदा जाता है, कहां उसका भंडारण किया जाता है और कहां कैसे वातावरण में बनाया जाता है, इसको आधार मान कर अंक दिए गए।

    इसके बाद सुधार के लिए निर्देश दिए गए। फाइनल ऑडिट में भोग, भोजन और प्रसाद बनाने वाले कर्मियों के बाकायदा मेडिकल किए गए हैं।

    साथ ही स्वच्छता को लेकर भी अलग से अंक दिए गए। सबसे महत्वपूर्ण उस पानी की भी जांच की गई, जिससे यह सब तैयार किया जाता है।

    खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्था ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महामाया बालासुंदरी मंदिर के लंगर, भोग और प्रसाद को ए प्लस ग्रेड मिली है। इसका सर्टिफिकेट भी जारी हो गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.