Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नेडा खड्ड में अब नहीं बहेगी किसानों की उपजाऊ भूमि
    सिरमौर

    नेडा खड्ड में अब नहीं बहेगी किसानों की उपजाऊ भूमि

    By Himachal VartaApril 10, 2021
    Facebook WhatsApp

     
    नाहन। :- विधानसभा शिलाई के अन्तर्गत आने वाली नेड़ा खड्ड के पानी से लगातार हो रहे भूमि कटाव सत्ताधारी सरकार सहित विपक्ष पर दशकों से सवालिया निशान लगा रहा है।  दशकों से प्रशासन भी मामले को अनदेखा करता नजर रहा है,  लेकिन पंचायत वासियों की बार बार अपील करने के बाद विकास खण्ड अधिकारी पावटा साहिब ने मौके का दौरा करके लोगों को भूमि कटाव से निजात दिलाने का आशवासन दिया है।
    साथ ही सम्बन्धित पंचायतों को प्राथमिकता से नेड़ा खड्ड के किनारे गली प्लग, वायर्क्रेट लगाने के आदेश जारी किये है अब पंचायतें अधिकारीयों के आदेशों को कितना गंभीरता से लेती है। इस बात को आनेवाली बरसात में लगने वाले भूमि कटाव साफ़ कर देंगे।
    फ़िलहाल विकास खण्ड अधिकारी के आश्वासन से ग्रामीणों को आस बंधी है कि उपजाऊ भूमि अब कटाव कि भेंट चढने से बच जाएगी। पंचायत वासियों में सुरेंद्र चौहान, कपिल चौहान, नाटी स्टार अजय चौहान, रमेश खण्डवान, रघुवीर सिंह, सुंदर सिंह, जगदीश सिंह आदि बतातें है कि नेडा खड्ड खारियाड में हर साल होने वाले भूमि कटाव का सिलसिला थम नही रहा है।
    क्षेत्र वासियों की उपजाऊ भूमि कटाव की भेंट चढ़ रही है। भूमि कटाव के कारण दर्जनों बीघा से अधिक भूमि बंजर हो गई है दर्जनों परिवार बेघर हो गए है। शिल्ला गॉव के लगभग 150 परिवार धान, गेंहू, प्याज़, लहसुन की फसल लगाया करते थे लेकिन लगातार हो रहे भूमि कटाव के कारण उपजाऊ भूमि बह गई है। बची जमीन पर लोगो ने डर से खेती करना छोड़ दिया है।
    ऐसे में गाँव के किसानों ने विकास खंड अधिकारी से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनकी उपजाऊ जमीन बच सके।विकास खण्ड अधिकारी पावटा साहिब गौरव धीमान ने बताया कि विधानसभा शिलाई व विकास खण्ड पावटा साहिब के अंतिम छोर से नेड़ा खड्ड बहता है तथा बरसात में काफी उफान पर होता है। स्थानीय लोगों की उपजाऊ जमीन खड्ड के कटाव की भेंट चढ़ी है।
    मौके का निरिक्षण करने के बाद लोगों की जवलंत समस्या का पता चल पाया है। इसलिए भूमि कटाव रोकने के लिए सम्बन्धित पंचायतों को आदेश दिए गए है कि पंचायते जल्द भूमि कटाव के लिए गली प्लग व वायरक्रेट का निर्माण करवाएं। इस को लेकर विभागीय कनिष्ट अभियंता जल्द एस्टीमेट तेयार करके कार्यालय को प्रेषित करें ताकि बजट का प्रावधान करके बरसात से पहले बची हुई जमीन को कटाव से बचाया जा सकें। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.