Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 6
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना ने नाहन में महिला की ली जान,   नगर परिषद नाहन ने किया अंतिम संस्कार
    स्वास्थ्य

    कोरोना ने नाहन में महिला की ली जान,   नगर परिषद नाहन ने किया अंतिम संस्कार

    By Himachal VartaApril 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    कैंसर की थी पेशेंट, 10 दिन पहले हुई थी कोरोना की पुष्टि

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन मियां का मंदिर छोटे चौक के समीप एक 65 वर्षीय महिला सुनीता देवी की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता देवी अकेली अपने मकान में रहती थी। जानकारी तो यह भी है कि सुनीता की शादी भी नहीं हुई थी। सुनीता देवी कैंसर की भी पेशेंट थी। करीब 10 दिन पहले उन्होंने कोरोना का टेस्ट करवाया था जिसमें वायरस की पुष्टि हुई थी । महिला मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन में एडमिट थी।

    मेडिकल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:00 बजे अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। जानकारी तो यह भी है कि उनकी घर पर देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था। महिला का भाई और भाभी कभी कभी उनकी देखभाल किया करते थे। कोरोना से हुई मौत के बाद जैसे ही मेडिकल विभाग ने एमसी को सूचित किया उसके बाद एमसी के निरीक्षक सुलेमान सहित अन्य कर्मियों ने कोरोना सुरक्षा किट के साथ महिला का अंतिम संस्कार किया।

    बता दें कि कोरोना काल से लेकर अभी तक चाहे सैनिटाइजेशन का कार्य हो या अंतिम संस्कार का एमसी नाहन की भूमिका एक वास्तविक कोरोना वारियर की रही है। मेडिकल अधिकारी डॉ मनीषा अग्रवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अधेड़ महिला की मौत कोरोनावायरस से हुई है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.