Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला में टीकाकरण महोत्सव 11से 14 अप्रैल तक-डॉ पुरूथी
    सिरमौर

    जिला में टीकाकरण महोत्सव 11से 14 अप्रैल तक-डॉ पुरूथी

    By Himachal VartaApril 11, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन।(हिमाचल वार्ता) उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि जिला में 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों  को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा ।
     उन्होंने इस आयु वर्ग के सभी नागरिकों से आग्रह है कि वह कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं।
    डॉ परुथी ने कहा कि यह कार्य जिला के लगभग 80 टीकाकरण केन्द्रों पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि शीघ्र अति शीघ्र 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 से बचाव की दिशा में टीकाकरण कारगर है और सभी को पात्रता अनुसार अपना टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने स्वंय भी निर्धारित समयावधि में टीके के दोनों डोज लगवाए है।
    उन्होंने बताया कि जिला में 9 ऐसे क्षेत्र अतिसंवेदनशील चिन्हित किये गए हैं जहां गत कुछ दिनों में 5 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन क्षेत्रों में नगर परिषद नाहन, काला अम्ब, लाना भलटा, ज़ेहर, नगर परिषद पावंटा, भाटांवाली, अमरकोट, कुंजा, बद्रीपुर और संगड़ाह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ऐसे क्षेत्र जहां 5 से कम मामले सामने आए हैं उन्हें संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
    उन्होंने अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के सभी लोगों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें,  समाजिक दूरी के नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोते रहें।
     उन्होंने कहा कि टीकाकरण महोत्सव के दौरान टीकाकरण केन्द्र मे ही टीकाकरण से पूर्व पंजीकरण की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम टीका लगने के उपरान्त दूसरा टीका 06 से 08 सप्ताह में लगवाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करें और आवश्यकता पड़ने पर अपना कोविड-19 परीक्षण करवाएं ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.