Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर पुलिस कप्तान पूरे दल-बल के साथ पूरी रात जुर्म के खिलाफ जुटे कार्यवाही में
    सिरमौर

    सिरमौर पुलिस कप्तान पूरे दल-बल के साथ पूरी रात जुर्म के खिलाफ जुटे कार्यवाही में

    By Himachal VartaApril 11, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन।:- जिला सिरमौर पुलिस की टीम अपने कप्तान खुशाल चंद शर्मा के साथ पूरी रात जुर्म पर कार्यवाही करती नजर आई। एक और जहां शंभूवाला में 20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला रात को ही सुलझा डाला तो वही माजरा में साढ़े 8 क्विंटल भुक्की तथा श्री रेणुका जी ददाहू में 119 पेटी अवैध शराब की पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।

    जिला पुलिस कप्तान के अनुसार माजरा पुलिस ने नाहन की ओर एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री के नजदीक पूर्व सूचना के आधार पर नाका लगाया। इसी दौरान रात को एक गाड़ी HR 58a 8028 ने नाके के दौरान भागने की कोशिश करी, मगर पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोक लिया। जब उन्होंने गाड़ी में तलाशी ली तो उसमें करीब डेढ़ सौ पेटी कॉटन यार्न भरा हुआ था।

    पुलिस ने गाड़ी की और गंभीरता से जब तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। गाड़ी में करीब 21 कट्टों में भरी हुई साढ़े 8 क्विंटल के आसपास भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी कैंटर चालक रविंद्र कुमार निवासी यमुनानगर व सहायक सह चालक रवि को माल सहित गिरफ्तार करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह खेप नाहन शंभू वाला के किसी नशा तस्कर की थी। एसपी सिरमौर खुशाल चंद शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला धारा एनडीपीएस 15 व 29 के तहत दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस कप्तान खुद अपने दल बल के साथ पूरी रात सभी घटना स्थलों पर रेंडम ली मुस्तैद रहे। तो वही सुबह ही वह हरिपुरधार की ओर निकल गए। जिला सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ इस बड़ी कार्यवाही को लेकर सिरमौर की जनता ने उनकी टीम को बधाई का पात्र भी बताया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.