पांवटासाहिब।गिरिपार क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र कांटी मशवा व चांदनी में कोविड-19 टीका करण अभियान चलाया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड शिल्ड वैक्सीन दी गई।
इस दौरान कांटी मशवा में 80 व चांदनी में 128 लोगों को वैक्सीन की पहली व कुछ लोगों को दूसरी डोज दी गई।
इस मौके पर मौजूद डॉ हिमांशु कौशिक ने ग्रामीणों से अपने आस पास के लोगों को कोविड 19 वैक्सीन के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा की इससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए 45 से अधिक आयु वाले लोग इसका लाभ उठाएं।
इस दौरान डॉक्टर आशीष बंसल, डॉ,शशि वर्मा,ओएनएम कुसुम लता, सीएचओ मोनिका,
आशा वर्कर तारा देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, प्रोमिला, वीना देवी, आशा देवी, बिमला देवी आदि मौजूद थे।