नाहन।:- जिला सिरमौर पुलिस की टीम अपने कप्तान खुशाल चंद शर्मा के साथ पूरी रात जुर्म पर कार्यवाही करती नजर आई। एक और जहां शंभूवाला में 20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला रात को ही सुलझा डाला तो वही माजरा में साढ़े 8 क्विंटल भुक्की तथा श्री रेणुका जी ददाहू में 119 पेटी अवैध शराब की पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
जिला पुलिस कप्तान के अनुसार माजरा पुलिस ने नाहन की ओर एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री के नजदीक पूर्व सूचना के आधार पर नाका लगाया। इसी दौरान रात को एक गाड़ी HR 58a 8028 ने नाके के दौरान भागने की कोशिश करी, मगर पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोक लिया। जब उन्होंने गाड़ी में तलाशी ली तो उसमें करीब डेढ़ सौ पेटी कॉटन यार्न भरा हुआ था।
पुलिस ने गाड़ी की और गंभीरता से जब तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। गाड़ी में करीब 21 कट्टों में भरी हुई साढ़े 8 क्विंटल के आसपास भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी कैंटर चालक रविंद्र कुमार निवासी यमुनानगर व सहायक सह चालक रवि को माल सहित गिरफ्तार करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह खेप नाहन शंभू वाला के किसी नशा तस्कर की थी। एसपी सिरमौर खुशाल चंद शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला धारा एनडीपीएस 15 व 29 के तहत दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस कप्तान खुद अपने दल बल के साथ पूरी रात सभी घटना स्थलों पर रेंडम ली मुस्तैद रहे। तो वही सुबह ही वह हरिपुरधार की ओर निकल गए। जिला सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ इस बड़ी कार्यवाही को लेकर सिरमौर की जनता ने उनकी टीम को बधाई का पात्र भी बताया।
