Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»स्टेट इलेक्शन आइकॉन सोनू सूद ने फेसबुक लाइव प्रोग्राम के द्वारा ‘इलैक्शन स्टार’ मुहिम के विजेताओं के साथ की बातचीत
    चण्डीगढ़

    स्टेट इलेक्शन आइकॉन सोनू सूद ने फेसबुक लाइव प्रोग्राम के द्वारा ‘इलैक्शन स्टार’ मुहिम के विजेताओं के साथ की बातचीत

    By Himachal VartaApril 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। बॉलीवुड कलाकार और पंजाब स्टेट इलेक्शन आइकॉन सोनू सूद ने बीते कल हुए फेसबुक लाइव प्रोग्राम के द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.), पंजाब के कार्यालय द्वारा शुरू की गई ‘इलेक्शन स्टार’ पहल की विजेता जोड़ी के साथ बातचीत की।

    मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा ‘इलेक्शन स्टार’ पहलकदमी का ऐलान राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एन.वी.डी.)-2021 को 25 जनवरी वाले दिन कॉलेजों / यूनिवर्सिटी में कैंपस अम्बैसडर्स के लिए किया गया था जिससे वह चुनाव संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर शामिल हों और भारतीय लोकतंत्र को मज़बूत करने में अपना योगदान दें। भारतीय चुनाव आयोग ने ई-ऐपिक (इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडैंटटी कार्ड) के रूप में बिल्कुल नयी सुविधा की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत नये वोटर और सभी पात्र वोटर बहुत ही आसानी से अपना वोटर कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

    इस सुविधा को नौजवानों में लोकप्रिय बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के कार्यालय ने अधिक से अधिक ई-ऐपिक डाउनलोड करने वाले को ‘इलेक्शन स्टार’ का खि़ताब देने और स्टेट आइकॉन सोनू सूद के साथ लाइव बातचीत करने का ऐलान किया।

    पहले दौर का मुकाबला 16 फरवरी से 15 मार्च तक निर्धारित किया गया था। मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर की रांसी और युवराज सिंह की जोड़ी को साझे तौर पर सबसे अधिक 306 ई-ऐपिक डाउनलोड करने के लिए महीने का पहला ‘इलेक्शन स्टार’ घोषित किया गया।

    ई-ऐपिक एक डिजिटल वोटर कार्ड है जिसकी शुरुआत भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 25 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर की गई थी। इसकी शुरुआत वोटरों को सुविधा देने के उद्देश्य से की गई ताकि वोटर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के द्वारा डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकें।

    रांसी और युवराज सिंह देश के ‘रील और रियल’ हीरो सोनू सूद के साथ सीधी बातचीत करके बहुत उत्साहित थे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने विचार साझा किये कि वह इस मुहिम में हिस्सा लेने के लिए किस तरह प्रेरित हुए। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा और ग़ैर-प्रतियोगी पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को पेश परेशानियों बारे भी अपनी चिंता ज़ाहिर की। सोनू सूद ने उनको सलाह दी कि वह नये ढंग को समझें और डिजिटल मंच में शामिल हों।

    सोनू सूद ने ख़ुद भी विद्यार्थियों को अपनी ऑनलाइन क्लासें लगाने के लिए बड़ी संख्या में सेलफोन दान किये हैं। सोनू ने कोविड के कारण 2020 की तालाबन्दी के दौरान अपने परोपकारी यत्नों द्वारा लोगों पर बेमिसाल प्रभाव डाला है और लोगों को ख़ासकर नौजवानों को प्रेरित करना जारी रखा है।

    पंजाब की अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती माधवी कटारिया आई.ए.एस. ने फेसबुक लाइव प्रसारित किया और सोनू सूद के साथ सीधी बातचीत करने के योग्य बनने वाले महीने के ‘इलेक्शन स्टार’ विजेताओं के लिए ख़ुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि अपने सृजनात्मक यत्नों के द्वारा नौजवानों को निरंतर प्रेरित करने वाले सोनू सूद के साथ नौजवानों को बात करने का मौका मिला।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.