नाहन 18 अप्रैल (हिमाचल वार्ता) :- जिला सिरमौर के सराहां कोविड सेंटर से फरार हुए दोनों कैदी आरोपियों को पुलिस ने 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पॉजिटिव आरोपियों को सराहां बाय पास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि माजरा पुलिस ने 841 किलो चूरा पोस्त के साथ इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 2 दिन हिरासत में रखने के बाद जब इन दोनों आरोपियों का टेस्ट करवाया गया तो यह संक्रमित पाए गए।
इनमें से एक कैदी का नाम रविंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 17 गुलाब नगर कैंप जगाधरी यमुनानगर हरियाणा निवासी है। जबकि दूसरा कैदी रवि कुमार निवासी वीणा नगर मकान नंबर 180 यमुनानगर हरियाणा का है। संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों को कोविड-19 सेंटर सराहां में रखा गया। लेकिन यह दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।