
नाहन(हिमाचल वार्ता) :- बढ़ते कोरोना संक्रमण के लिए अब हिमाचल के साथ पांवटा साहिब के साथ उत्तराखंड की सरकार भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है, लोकड़ाउन को देखते हुए हिमाचल और उत्तराखंड सीमा पर आवाजाही ठप हो गई है ।
बता दे कि उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगा है,और लोकडाउन लगने के कारण लोग न तो हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड जा रहे और न ही उत्तराखंड से हिमाचल आ पा रहे हैं ।ऐसे में बॉर्डर भी अब सूना नजर आ रहा है ,जहां पर वाहन सहित लोगों की आवाजाही भी ठप पड़ी है ।
बता दे कि उत्तराखंड से पैदल आवजाहि करने के लिए अब तो अनुमति न देने का भी फरमान आ गया है ।हालांकि बताते चले कि हिमाचल प्रदेश सहित प्रदेश में कोरोना की दूसरी स्ट्रेन आ गई है, जिसको मद्देनजर रखते हुए हिमाचल की सरकार सतर्क हो गई है ,और यमुना बेरियर पर यात्रियों को पैदल चलने की अनुमति नही दे रही है ।
वहीं बॉर्डर पर चिकित्सकों की तैनाती भी की गई है ,ताकि किसी भी परिस्थिति में प्रवेश द्वार पर आने वालों की जांच मौके पर की जा सके ।इस दौरान कुल्हाल पुलिस ने लोकडाउन का उल्लंघन करने और घर से बाहर घूम रहे लोगों को वापस उनके घर भेजा ।ताकि व्यवस्था बनी रही ।