Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने कालाअंब पुलिस थाने का निरीक्षण किया जो कर्मचारी गैरहाजिर पाये गये उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की
    सिरमौर

    पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने कालाअंब पुलिस थाने का निरीक्षण किया जो कर्मचारी गैरहाजिर पाये गये उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की

    By Himachal VartaApril 19, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचल वार्ता) :- पुलिस अधीक्षक    खुशहाल    शर्मा  एक प्रैस   विज्ञपति  में बताया कि  दिनां क 18/  19       अप्रैल की रात्रि श्री खुशहाल चन्द शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा श्रीमती बबीता राणा,  अतिरिक्त  परम देव, उप    पुलिस अधीक्षक    शक्ति सिंह,    एसडीपीओ            संगडाह के साथ पुलिस थाना काला आम्ब के अन्तर्गत काला आम्ब, खैरी, सुकैती, माजरी  टोका साहिब इत्यादि क्षेत्रों में अवैध खनन एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर दबिश हेतू  रात्रि
    अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के अन्तर्गत रात्रि गश्त की और थाना काला आम्ब के अन्तर्गत अलग-2 स्थानों पर नाकाबन्दी भी की। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिस थाना काला आम्ब  औचक निरीक्षण भी किया। पुलिस थाना काला आम्ब के औचक निरीक्षण के दौरान कुछैक पुलिस कर्मी अपनी डियूटी से गैरहाजिर पाए गए। पुलिस थाना काला आम्ब हरियाणा राज्य की सीमा के साथ स्थित है और किसी अपराधिक घटना के घटित होने के दशा में अपराधियों की तुरन्त धर-पकड़ हेतू पुलिस थाना काला आम्ब द्वारा नाकाबन्दी करने की आवश्यकता होती हैं ताकि अपराधी जिला की सीमाओं से बाहर न जा सके। हरियाणा राज्य की सीमा के साथ होने के कारण इस थाना में तैनात पुलिस कर्मियों की डियूटी पर उपस्थिति ओर भी अधिक महत्वपूर्ण  हो जाती हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस थाना काला आम्ब में अपनी डियूटी से नदारद पाए गए एक सहायक उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी एवं चार आरक्षियों को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर के लाईन हाजिर कर दिया हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा हरियाणा राज्य की सीमाओं के साथ लगते क्षेत्र में भी रात्रि गश्त की तथा सुरक्षा का जायजा लिया।
    इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस थाना काला आम्ब में उक्त कार्यवाही के उपरान्त नाहन मुख्यालय में तैनात सुरक्षा गार्दों का भी निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान मैंगजीन सुरक्षा गार्द, पुलिस लाईन नाहन के प्रभारी गार्द (मुख्य आरक्षी) एवं दो आरक्षी गार्द कक्ष में अपनी डियूटी से अनुपस्थित पाए गए। जिस पर तीनों पुलिस कर्मियों को अपनी डियूटी में लापरवाही बरतने के कारण तुरन्त प्रभाव से निलम्बित कर के लाईन हाजिर किया गया हैं।
    इसके अतिरिक्त दिनांक 15.04.2021 को अभियोग संख्या 45/21 निम्न धारा 20, 29            एनटीपीसी  अधिनियम  के     अनुसार        पुलिस थाना माजरा, 844 कि0ग्रा0 चूरा पोस्त (भुक्की) के मामले में गिरफ्तार आरोपी रविन्द्र कुमार एवं रवि कुमार जिन्हे कोरोना संक्रमित होने के कारण कोविड़ केयर सैन्टर, सराहां में उपचार हेतू दाखिल करवाया गया था और उक्त आरोपियों की सुरक्षा गार्द में एक सहायक इंसपेक्टर   और 04 आरक्षी डियूटी पर नियुक्त किए गए थे। दिनांक 17  अप्ररैल    को उक्त दोनों आरोपी कोविड़ केयर सैन्टर, सराहां से पुलिस गार्द को चकमा देकर फरार हो गए थे, जिन्हे उसी दिन तलाश कर के दोबारा पुलिस हिरासत में ले लिया गया था। उक्त दोनों आरोपियों के कोविड़ केयर सैन्टर से फरार होने के मामले में उक्त पांचो पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी डियूटी में लापरवाही बरतने के सन्दर्भ में प्रराम्भिक जांच, श्री बीर बहादुर, एसडीपीओ पांवटा साहिब को सौंपी गई हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उक्त पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध आगामी कार्यवाही की जाऐगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी उच्च अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों की सुविधाओं एवं कल्याण का पूरा ध्यान रखा जाए और यदि कोई पुलिस कर्मचारी डियूटी में लापरवाही करता हुआ पाया जाता हैं तो ऐसे पुलिस कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बक्शा न जाऐ और ऐसे पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक विभागीय कार्यवाही की जाए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.