Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन की विशेष अन्वेषण इकाई ने गश्त के दौरान कालाअंब में सुनील कुमार के कब्जे से 4.073कि.ग्रा.गांजा बरामद किया
    सिरमौर

    नाहन की विशेष अन्वेषण इकाई ने गश्त के दौरान कालाअंब में सुनील कुमार के कब्जे से 4.073कि.ग्रा.गांजा बरामद किया

    By Himachal VartaApril 22, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन। (हिमाचलवार्ता) :- पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर खुशहाल शर्मा ने एक लिखित प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि  दिनांक 22 अप्रैल को विशेष अन्वेषण इकाई  नाहन, की पुलिस टीम गश्त के दौरान काला आम्ब में मौजूद थी तो विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि सुनील कुमार निवासी खासौली, तहसील गतौर, जिला सोनीपत, हरियाणा भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई देने के लिए काला आम्ब में पंहुच रहा हैं।  उक्त  सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण इकाई नाहन, की पुलिस टीम ने सुनील कुमार उपरोक्त के पिट्ठू बैग की तलाशी ली और तलाशी के दौरान उसके बैग से 4.073 कि0ग्रा0 गांजा वरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही की जा रही हैं।
    उन्होंने बताया कि  दिनांक 21 अप्रैल को विशेष अन्वेषण इकाई नाहन, की पुलिस टीम गश्त के दौरान धौलाकुंआ में मौजूद थी तो विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि मीन सिंह निवासी गांव भारापुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर अपनी दुकान के बाहर आने-जाने वाले व्यक्तियों को एक रूपऐ के बदले 80 रूपऐ का लालच देकर दड्डा-सट्टा खेलने के लिए उकसा रहा हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मीन सिंह की तलाशी ली तो उसके कब्जा से दड्डा-सट्टा का पर्चा और 2500 रूपऐ वरामद हुए। जिस पर उसके विरूद्ध पुलिस थाना माजरा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के आगामी अन्वेषण किया जा रहा हैं।
    उन्होंने यह भी बताया कि दिनांक 21 अप्रैल को पुलिस चौकी सिंघपुरा की पुलिस टीम गश्त के दौरान खोदरी माजरी में मौजूद थी तो एक व्यक्ति अपने पीठ पर एक बोरू प्लास्टिक उठाए सड़क से ऊपर की ओर जाता दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति पुलिस टीम के देखकर घबराकर तेज-2 कदमों से चलने लगा तो पुलिस टीम ने सन्देह होने पर उक्त व्यक्ति को रोका, जिसने पूछताछ पर अपना नाम व पता राम कुमार निवासी गांव खोदरी माजरी,  तहसील पांवटा साहिब,  जिला सिरमौर बतलाया और उसके द्वारा उठाए हुए बोरू प्लास्टिक की तलाशी लेने पर उसके अन्दर से कैनी प्लास्टिक के अन्दर 18 लीटर नाजायज कच्ची शराब वरामद हुई। जिस पर रामकुमार उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस थाना पुरूवाला में हिमाचल आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के आगामी अन्वेषण किया जा रहा हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.