
नाहन। (हिमाचलवार्ता) :- सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद अब हर कोई सतर्क हो चुका है। उसी प्रकार पांवटा साहिब में भी अब सरकार के दिशा निर्देशों का असर देखने को मिल रहा है।
कैबिनेट बैठक मे सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई की शनिवार और रविवार को समूचे हिमाचल प्रदेश में सभी बाजार बंद रहेंगे, केवल एसेंशियल कमोडिटीज शॉप्स और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
इसी प्रकार मुख्य बाजार में भी सन्नाटा रहा। सभी दुकानें बंद रही और बहुत ही कम लोग सड़कों पर दिखे। वहीं पुलिस प्रशासन भी सतर्कता के साथ लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है।
इसके साथ ही पुलिस ने बाजार का निरीक्षण भी किया। लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि वह सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हैं जो कि 2 दिन का लॉकडाउन प्रदेश में रखा गया है। वहीं अब सभी लोग नियमों का पालन भी करने लगे हैं।