Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते से गायब हो गया ऑक्सीजन से भरा टैंकर
    चण्डीगढ़

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते से गायब हो गया ऑक्सीजन से भरा टैंकर

    By Himachal VartaApril 24, 2021
    Facebook WhatsApp
    अम्बाला  (हिमाचल वार्ता) :- देश भर में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है, वहीं अब इसकी चोरी भी होने लगी है। पानीपत रिफाइनरी से सिरसा के लिए रवाना किया गया मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन से भरा टैंकर रास्ते में गायब हो गया। टैंकर लेकर निकले चालक का भी कोई पता नहीं है।
    टैंकर जीपीएस लोकेटर से भी लैस नहीं है, जिससे वह ट्रैक भी नहीं हो पाएगा। ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर पानीपत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एक टीम गठित कर ऑक्सीजन टैंकर की तलाश की जा रही है। बुधवार सुबह पानीपत रिफाइनरी से दिल्ली और सिरसा के अस्पतालों के लिए मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन से भरे टैंकर रवाना किए गए थे।
    सिरसा को भेजा गया टैंकर रास्ते में ही गायब हो गया। जांच में सामने आया कि रिफाइनरी से निकलने के कुछ देर बाद ही चालक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। आशंका जताई जा रही कि पानीपत में ही टैंकर गायब हुआ है और वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है।
    ड्रग कंट्रोलर विजय राजे ने बताया कि पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। डीएसपी सतीश वत्स का कहना है कि पुलिस टीम टैंकर को खोजने में जुटी है। पानीपत रिफाइनरी से मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति अस्पतालों को बुधवार से ही शुरू की गई थी। इंडियन ऑयल ने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का पहला बैच दिल्ली और फिर सिरसा रवाना किया था।
    इंडियन ऑयल दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में 150 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा। इसके लिए पानीपत रिफाइनरी की मोनो एथिलीन ग्लाइकॉल (एमईजी) यूनिट में इस्तेमाल की जाने वाली उच्च शुद्धता की ऑक्सीजन को डायवर्ट किया गया है। इसका उपयोग मेडिकल-ग्रेड तरल ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.