Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस की छात्रा बनी जिला पंचायत बिलासपुर की अध्यक्ष
    सिरमौर

    हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस की छात्रा बनी जिला पंचायत बिलासपुर की अध्यक्ष

    By Himachal VartaApril 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    21 वर्ष की उम्र में जिला पंचायत अध्यक्ष बन मुस्कान ने दिया संस्थान व क्षेत्र वासियों को गौरविंत होने का मौका

    क्षेत्र के विकास, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर कारेगी कार्य, युवाओं को क्षेत्र के विकास में शामिल होने हेतु करेंगी प्रेरित

    कम उम्र में ही राजनीति के क्षेत्र में उतरने वाली मुस्कान को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल ने दी शुभकामनाएं

    कालाअंब (हिमाचलवार्ता)। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस की छात्रा ने सबसे कम उम्र में जिला अध्यक्ष बन युवा अध्यक्ष का खिताब अपने नाम कर लिया है। वर्ष 2021 में होने वाले हिमाचल पंचायत चुनावों में बिलासपुर की मुस्कान ने जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी दी व इस पद पर जीत हासिल कर बिलासपुर जिला की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष बन एक नया र्कीतिमान स्थापित कर दिया है। बता दे बिलासपुर जिला से सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर बैठने वाली मुस्कान पहली लडक़ी है। मुस्कान ने अपनी शैक्षिणक योगयता हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस से पूरी की। यहां से उन्होने राजनीति में जाने के लिए मन बCनाया। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस द्वारा क्षेत्र व समाज के लिए लगातार समाजिक कार्य किए जाते रहें है जिनमें मुस्कान भी हिस्सा लिया करती थी। इस प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए मुस्कान के मन में भी समाज के प्रति सेवा भाव जाग्रत हुए व उन्होने पंचायत चुनावों में हिस्सा लिया व अपनी जीत दर्ज करवाई। वर्तमान में मुस्कान का कहना है कि वे इस पद के जरिए अपने जिला में महिला सुरक्षा को लेकर कार्य करेगी, व महिलाओं के साथ हो रहें घरेलु हिंसा पर लगाम कसने के लिए प्रयासरत रहेंगी। साथ ही गरीबों के लिए पेशन योजना लागु करवाने हेतु कार्य करेगी। इसके अलावा अपने क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु जागरूक अभियान पर जोर दिया जाएगा। साथा ही नशे को रोकने के लिए भरसक प्रयास करेंगी। इसके अलावा युवाओं को फिट वे सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र में जिम व स्पोर्ट्स कंपलेक्स खुलवाने पर जोर दिया जाएगा। वही सडक़ सुरक्षा नियमों पर जागरूकता अभियान पर जोर रहेगा। इसके अलावा जिला में ग्रामीणों के लिए बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहेगी। ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ सुविधओं के लिए बड़े शहरों में न भटकना पड़ें। मुस्कान बताती है कि ग्रामीणों के प्रेम व विश्वास ने मुझे आज इस पद पर पहुचायां है, मै उनके लिए इमानदारी व निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का वहन करूगी। उन्होने कहा कि इस मुकाम पर पहुचने के लिए आत्मविश्वास व समाज के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा मुझे अपने माता पिता व शिक्षकों के बूते प्राप्त हुआ है। उसके लिए वह अपने माता पिता व हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के शिक्षकों का आदर के साथ आभार प्रकट करती हैं, जिनके दिखाए हुए मार्गदर्शन से वह अपने जीवन की एक बडी जिम्मेदारी का आज वहन करने में सक्षम हो सकी। उन्होने कहा कि वह हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस चेयरमैन रजनीश बंसल का भी धन्यवाद करती है, जिनके द्वारा हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्र में छात्रों के लिए बेहतरीन शिक्षण संस्थान उपलब्ध करवाया जा रहा है। जहां से छात्र न केवल तकनीकि शिक्षा ग्रहण करते है, अपितु समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रेरित भी होते है।
    मुस्कान के इस मुकाम पर पहुचने के लिए हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल ने मुस्कान को शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है हमारे संस्थान से बीएएलएलबी की छात्रा ने इतनी कम उम्र में समाज के प्रति सेवा भाव जताया व जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विराजमान हुई। मुझे आशा है कि वे अपनी इस जिम्मेदारी का वहन निष्ठा से करेंगी व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.