Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन मेडिकल कॉलेज में सड़क पर लेटे मरीज़ ओर गुज़र गया मुख्यमंत्री का काफिला
    सिरमौर

    नाहन मेडिकल कॉलेज में सड़क पर लेटे मरीज़ ओर गुज़र गया मुख्यमंत्री का काफिला

    By Himachal VartaApril 30, 2021
    Facebook WhatsApp

     

    नाहन मेडिकल कॉलेज व्यवस्था पूरी तरह फेल, सीएम के आगे लोगों ने रोया दुखड़ा

    नाहन (हिमाचलवार्ता) :- जिला सिरमौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर लगता है अब पानी सर से गुजर गया है। भयावह हो रही स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का काफिला भी पीड़ितों का दुखड़ा सुन हक्का-बक्का रहा। आज शुक्रवार को जिला सिरमौर में कोरोना से निपटने को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नाहन पहुंचे। मुख्यमंत्री सीधे हेलीपैड से सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने कुछ मिनट रुकने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।

    जिसके बाद वह सीधे नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल, बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि रहे। डॉ राजीव बिंदल ने नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना को लेकर जो कमियां अस्पताल में मौजूदा समय है उनको लेकर अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री इमरजेंसी कक्ष और आईसीयू का जायजा लेने भी पहुंचे।

    हैरानी करने वाली बात तो यह थी कि आईसीयू पूरा का पूरा खाली था और कोरोना से पीड़ित मरीज सड़कों पर पड़े थे। एक महिला जो कोरोना से संक्रमित थी और उसके परिजन रोते बिलखते रहे मगर मुख्यमंत्री उनके ठीक आगे से मुंह मोड़ते हुए निकल गए। जिसके बाद कोरोना उपचार को लेकर और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही को लेकर मरीजों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के आगे जमकर गुबार निकाला। एक महिला जिसका पति मरणासन्न स्थिति में है और कुछ ऐसे व्यक्ति भी थे जिनके मरीज कोरोना से मर चुके थे और उनके मृतक शरीर के साथ जो डॉक्टर ने खिलवाड़ किया उसको लेकर भी स्थिति से अवगत कराया गया।

    हैरान कर देने वाली बात तो यह थी की इन पीड़ित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नर्सिंग स्टाफ की जमकर तारीफ भी करी। वास्तु स्थिति के बारे में स्थानीय विधायक ने भी लोगों की बातों का समर्थन करते हुए चिकित्सकों की लापरवाही की बाबत जानकारी दी। कोरोना संक्रमित पेशेंट की तीमारदार महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोविड-19 वार्ड में केवल नर्स और सफाई कर्मचारी ही उनकी देखरेख करते हैं। जबकि डॉक्टर कभी भी उनके वार्ड में निरीक्षण करने नहीं आते हैं।

    बता दें कि जिला सिरमौर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यही नहीं प्रतिदिन मौत का आंकड़ा भी भारी भयावह स्थिति की ओर इशारा करता नजर आ रहा है। बीते कल जिला प्रशासन के द्वारा पत्रकार वार्ता भी आयोजित करवाई गई थी। इस वार्ता में मीडिया कर्मियों के द्वारा भी अस्पताल प्रबंधन को सवालिया घेरे में खड़ा किया गया। हालांकि जिला सिरमौर प्रशासन अपनी तरफ से हर स्थिति से निपटने को लेकर प्रतिदिन रणनीतियां बना रहा है। बावजूद इसके जिला में अब स्थिति लगभग लगभग नियंत्रण से बाहर होती नजर आ रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.