Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एक साल तक क्यो इंस्टाल नहीं हुए मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर, कांग्रेस ने उठाए सवाल
    सिरमौर

    एक साल तक क्यो इंस्टाल नहीं हुए मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    By Himachal VartaMay 6, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन(हिमाचलवार्ताआनलाइन)  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सोलंकी ने नाहन मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए है। नाहन के कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अजय सोलंकी ने कहा कि करीब एक साल से नाहन मेडिकल कॉलेज में धूल फांक रहे करीब दो दर्जन वेंटिलेटरों के अब तक इस्तेमाल न किए जाने के मामले की जांच मांगी है। साथ ही वेंटिलेटरों के सप्लायर का नाम भी सार्वजनिक करने की सरकार से मांग की है।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले नाहन मेडिकल कॉलेज को करीब दो दर्जन वेंटिलेटर मुहैया करवाए गए थे, लेकिन इसके पीछे कारण क्या रहे कि यह अब तक इंस्टॉल नहीं किए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इंस्टॉल करने की व्यवस्था नहीं है, तो इन्हें खरीदने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई।

    सोलंकी ने इस मामले में सरकार, जिला प्रशासन सहित मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग करते हुए कहा कि पहले तो यह बताया जाए कि इन वेंटिलेटरों का सप्लायर कौन था और किस कंपनी ने इन्हें सप्लाई किया है? साथ ही अभी तक क्यों ये इंस्टॉल नहीं किए गए। वेंटिलेटर के अभाव में अब तक जितने भी लोगों ने दम तोड़ दिया, उनकी मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? आदमी की जान को सरकार ने सस्ते में समझा है। 

    उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोरोना के मरीजों को हाथ लगाने वाला कोई नहीं है, जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाहन प्रवास के दौरान भी देखने को मिला। हालात ये थे कि मुख्यमंत्री के सामने ही व्यवस्थाओं की पोल कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों ने खोलकर रख दी। 

    सोलंकी ने आरोप लगाया कि कोरोना काल की इस विपदा में भी नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल सहित भाजपा के नेता सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार मेडिकल कॉलेज नाहन में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थओं पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है। लिहाजा मेडिकल कॉलेज राजनीति का अखाड़ा बनता दिखाई दे रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.